The Lallantop

25 हजार रुपये में बेस्ट स्मार्टफोन चाहिए, ये रही लिस्ट

25,000 के आसपास का स्मार्टफोन (Best Smartphones to Buy Under 25,000) खरीदना है और बड़ी बैटरी लाइफ के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी चाहिए. चिंता मत कीजिए क्योंकि हमने इसके साथ तगड़े प्रोसेसर और बढ़िया कैमरे का भी प्रबंध कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
बड़ी बैटरी वाले मिडरेंज स्मार्टफोन

स्मार्टफोन खरीदना है तो मन बना लीजिए और साथ में बजट भी थोड़ा बढ़ा (Best Smartphones to Buy Under 25,000) लीजिए. माने 15 हजार की जगह 17 और 20 की जगह 22 हजार तो अब नॉर्मल हो गया है, क्योंकि कई कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं. यह तो अभी स्टार्टिंग ही है. दाम बढ़ने का सिलसिला जारी रहने वाला है. पहले फोन की RAM रुला रही थी, अब हार्ड डिस्क मोबाइल ग्राहकों को हार्ड टाइम देने वाली है. तो हम भी 15 या 20 हजार की रेंज में आने वाले स्मार्टफोन से आगे निकलते हैं. बात कर लेते हैं उन स्मार्टफोन कि जो आपको 25 हजार के अल्ले-पल्ले मिलेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Redmi Note 15

चाइनीज कंपनी की वो सीरीज जिसके फोन कभी ब्लैक में बिकते थे. कुछ सालों से मामला थोड़ा बिगड़ा हुआ है. लेकिन Redmi Note 15 के साथ कंपनी वापसी करने की कोशिश कर रही है. Snapdragon® 6 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड डिवाइस बहुत ही स्लिम है. 6.77-inch AMOLED डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. 

फोटोग्राफी के लिए 108MP का मास्टर पिक्सल सेंसर लगा हुआ है. 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी है तो सेल्फ़ी के लिए 20MP शूटर लगा हुआ है. 5,520mAh बैटरी के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल का दाम 22,999 रुपये है.

Advertisement
Redmi Note 15
Redmi Note 15
Realme P4 Power

स्मार्टफोन नहीं बल्कि पावर बैंक है. फोन में 10,001mAh की बैटरी लगी है. लेकिन फोन भारी नहीं है क्योंकि आजकल लिथियम आयन की जगह सिलिकॉन कार्बन बैटरी आती है. फोन 9.08mm पतला और 219 ग्राम वजनी है. चीनी कंपनी बैटरी के साथ 1,650 चार्ज साइकिल का वादा करती है. माने पंचवर्षीय योजना. MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट के साथ में HyperVision+ AI चिप लगाई गई है ताकि गेमिंग करते समय दिक्कत नहीं हो. VC कूलिंग सिस्टम की वजह से 90FPS पर BGMI और 120FPS Free Fire खेला जा सकता है.

सॉफ्टवेयर में realme UI 7.0 यूजर इंटरफेस मिलेगा. कंपनी चार साल के एंड्रॉयड अपडेट का वादा भी करती है. खिचक-खिचक करने के लिए 50 मेगापिक्सल के दो सेंसर भी फिट हैं. 8 जीबी रैम वाले बेस मॉडल का दाम है 25,999.

Advertisement
Vivo T4 5G

भारत में नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी का मिडरेंज डिवाइस. Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट वाले इस फोन में 6.77-inch AMOLED डिस्प्ले मिलता है. 8GB और 12GB RAM ऑप्शन वाले इस फोन में कंपनी ने 7300mAh बैटरी लगाई है. 90W की फास्ट चार्जिंग का भी प्रबंध किया गया है. वीवो है तो जरा कैमरा असेंबली भी बतिया लेते हैं. 

50MP OIS सपोर्ट वाला लेंस मिलेगा आपको पीछू की तरफ और ‘चल बेटा सेल्फ़ी’ के लिए 32MP का शूटर लगा हुआ है. हालांकि कंपनी ने सॉफ्टवेयर में थोड़ी कंजूसी कर रखी है. OriginOS 6 की जगह पुराना वाला Funtouch OS 15 दिया हुआ है. फोन के बेस मॉडल का दाम 26,999 रुपये है. 

पता है, लिस्ट देखकर आपके मन में सवाल होगा कि कीमत तो 25 हजार से ज्यादा है. ठीक बात, इसलिए आप कार्ड डिस्काउंट का इस्तेमाल कीजिए. ऑनलाइन खरीदें या ऑफलाइन, कार्ड डिस्काउंट होता ही है. तकरीबन हर बैंक के डेबिट और डेबिट कार्ड पर 1500-2000 का डिस्काउंट मिलता है. ऑफर्स में दिख जाएगा. ऑफलाइन में सेल्स पर्सन से पूछ लीजिए. एक बात और, 128 जीबी मॉडल ही लेना. आजकल गूगल स्टोरेज बहुत फ्री मिल रहा. वहां से लपक लो.

Vivo T4 5G
Vivo T4 5G
IQOO Z10

Vivo का सब-ब्रांड जो साल में कुछ ही डिवाइस लॉन्च करता है. एकदम सही करता है, क्योंकि इससे मार्केट में अलग दिखने में मदद मिलती है. IQOO Z10 एक आलराउंडर डिवाइस है. बैलेंस प्रोसेसर से लेकर बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग. 6.77-inch AMOLED डिस्प्ले वाले इस डिवाइस में 8GB और 12GB रैम ऑप्शन मिलते हैं. 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,300mAh बैटरी लगी हुई है. 

50MP Sony IMX882 OIS सेंसर है ‘खींच मेरी फोटो’ के लिए तो सेल्फ़ी के लिए 32MP शूटर लगा हुआ है. बस कंजूसी सॉफ्टवेयर में दिखाई है. वही बोरिंग Funtouch OS 15. बाकी सब ठीक है. बेस मॉडल की कीमत है 22,999.  

वीडियो: क्या मोहसिन नकवी की वजह से पाकिस्तान हारी? पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर क्या बोल गए?

Advertisement