The Lallantop

ऋषभ पंत दिल्ली छोड़ उत्तराखंड लौटना चाहते हैं, सीएम धामी से बोले- 'CM सर, जमीन दिलाने में मदद करें'

टीम इंडिया (Team India) के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिल्ली छोड़ना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में जमीन दिलाने के लिए मदद मांगी है. पंत उत्तराखंड में अपना पहला घर बनाना चाहते हैं.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत 3 साल से उत्तराखंड में घर बनाने के लिए जमीन ढूंढ रहे हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में अपना घर बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन दिलाने में मदद मांगी है और सरकार से सरकारी दर पर जमीन खरीदने को तैयार हैं।
  • ऋषभ पंत पिछले तीन सालों से उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जमीन की खरीद प्रक्रिया में स्पष्टता न होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पंत की अपील पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमों के अनुसार उनकी जमीन खरीद में सहायता करें और शीघ्र उनसे संपर्क करें।

टीम इंडिया (Team India) के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिल्ली छोड़ना चाहते हैं. उनकी ख्वाहिश उत्तराखंड में अपना बेस शिफ्ट करने की है. उन्होंने 8 अगस्त की आधी रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास अपील की. ऋषभ ने सीएम से उत्तराखंड में जमीन दिलाने के लिए मदद मांगी. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर पंत ने कहा कि वह अपने गृह राज्य में अपना पहला घर बनाने चाहते हैं. उनका इरादा आगे चलकर उत्तराखंड के विकास में योगदान करना है.  

Advertisement

ऋषभ पंत इन दिनों भारतीय टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका टूर पर हैं. उन्होंने X पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन दिलाने के लिए हेल्प मांगी. इस दौरान पंत ने कहा कि वह पिछले 3 साल से जमीन की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने काफी कोशिश की. लेकिन अब तक उन्हें जरूरत के मुताबिक जमीन नहीं मिल पाई है. पंत ने X पर लिखा,

हैलो सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते मेरे लिए यह एक लंबा समय रहा है. मैं दिल्ली से उत्तराखंड में घर के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे रहने के लिए कोई सही जगह नहीं मिल पाई है. मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है. मैं वापस अपने राज्य में आकर रहना चाहता हूं.

Advertisement

पंत ने आगे लिखा,

आपसे अनुरोध है कि जमीन खरीदने में मेरी मदद करें. जमीन खरीदने की प्रॉसेस में क्लैरिटी को लेकर काफी दिक्कतें हैं. तीन साल से कोशिश करने के बावजूद, मुझे अब तक जमीन नहीं मिल पाई है. मैंने उत्तराखंड को बढ़ावा देने के लिए भी काम किया है. अब मैं अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस आकर राज्य के लिए कुछ करना, और इसके विकास में योगदान देना चाहता हूं. कृपया इस मामले को देखिए. आपके जवाब का इंतजार रहेगा, सर.

Rishabh Pant
ऋषभ पंत की X पर पोस्ट
सरकारी रेट देने के लिए भी तैयार

ऋषभ पंत उत्तराखंड में जमीन की कीमत भी देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि वह मुफ्त में जमीन नहीं मांग रहे हैं. वह सरकार से जमीन खरीदना चाहते हैं. इसके लिए वह सरकारी रेट देने को तैयार हैं. उन्होंने X पर एक अन्य पोस्ट में लिखा,

Advertisement

इंटरनेशनल लेवल पर अपने स्टेट को रिप्रजेंट करने के लिए गिफ्ट मिलना बहुत अच्छी बात होगी, लेकिन अगर आप इजाजत दें तो मैं इसे सरकार से उसके रेट पर ही खरीदना चाहता हूं. ताकि, कम से कम मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकूं. प्लीज मेरी हेल्प कीजिए. सच में मुझे नहीं पता कि ये कैसे करना है.

Rishabh Pant
ऋषभ पंत की X पर पोस्ट
CM पुष्कर धामी ने किया रिप्लाई

ऋषभ पंत की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा. उत्तराखंड सरकार से ऋषभ पंत की अपील चर्चा का विषय बन गई. 8 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंत को रिप्लाई दिया. CM ने X पर लिखा,

प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं. आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है. अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है.

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा,

आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे.  

Pushkar Singh Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की X पर पोस्ट
पंत का उत्तराखंड कनेक्शन

ऋषभ पंत का ताल्लुक उत्तराखंड से हैं. 4 अक्टूबर 1997 को उनका जन्म हरिद्वार जिले के रुड़की में हुआ. पंत जब 12 साल के थे, तो क्रिकेट बनने की चाहत उन्हें दिल्ली ले आई. वह अपनी मां के साथ दिल्ली शिफ्ट हुए. उन्होंने क्रिकेट कोच तारक सिन्हा की एकेडमी 'सॉनेट क्रिकेट क्लब' में ट्रेनिंग की. इसके बाद, पंत ने काफी स्ट्रगल करते हुए टीम इंडिया का सफर तय किया.

ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर कहां जाएंगे? अश्विन ने सब बता दिया

सबसे बड़े टैक्सपेयर

ऋषभ पंत की यह अपील ऐसे वक्त आई, जब वह उत्तराखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्सपेयर बने. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत ने फाइनेंशियल ईयर 2025-2026 में 23.84 करोड़ रुपये इनकम टैक्स दिया. वह लगातार दूसरे साल उत्तराखंड में सबसे ज्यादा इंडिविजुअल टैक्स देने वालों में पहले नंबर पर रहे.

वीडियो: भज्जी-श्रीसंत थप्पड़ कांड का वीडियो 17 साल बाद सामने आया, ललित मोदी ने रिलीज किया वीडियो

Advertisement