The Lallantop

कोच नसीरुद्दीन ने खत्म कराया श्रीलंकाई पिच का डर, तब देवदत्त पडिक्कल ने ठोके नाबाद 142

देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने हाल ही में इंडिया A के साथ श्रीलंका का टूर किया था. इस टूर पर उन्होंने अपनी बैटिंग से इम्पैक्ट डाला. गाले में खेले गए दोनों फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने शानदार बैटिंग की. उन्होंने पहले मैच में 79 और दूसरे मुकाबले में 94 रन स्कोर किए.

Advertisement
post-main-image
देवदत्त पडिक्कल ने भारत की टेस्ट टीम में नंबर-3 के लिए दावेदारी पेश कर दी. (फोटो-BCCI X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में नॉट आउट 142 रन बनाकर भारत की टेस्ट टीम में नंबर-3 की जगह के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।
  • चेतेश्वर पुजारा के जाने के बाद नंबर-3 की जगह के लिए कई भारतीय बैटर्स टेस्ट टीम में सफल नहीं हो पाए, जिससे टीम को इस पोजीशन पर स्थिर खिलाड़ी की तलाश थी।
  • पडिक्कल की घरेलू और IPL में अच्छी प्रदर्शन के कारण उन्हें श्रीलंका टूर में नंबर-3 पर खेलने का अवसर मिला है, जिससे उनकी टेस्ट टीम वापसी की संभावनाएँ बढ़ी हैं।

देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) भारत की टेस्ट टीम में नंबर-3 की जगह लेने को तैयार हैं. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में नॉट आउट 142 रन बनाकर मजबूत दावेदारी पेश कर दी. चेतेश्वर पुजारा के जाने के बाद से नंबर-3 पर कोई भारतीय बैटर इम्पैक्ट नहीं डाल पाया. शुभमन गिल, साई सुदर्शन, करुण नायर और वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-3 पर आजमाया गया. लेकिन, इनमें से कोई बैटर इस पोजीशन पर जगह पक्की नहीं कर पाया. टीम इंडिया को नंबर-3 पर परफेक्ट बैटर की तलाश थी.

Advertisement
पडिक्कल ने की जमकर तैयारी

देवदत्त पडिक्कल की करीब दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. उन्होंने लास्ट टेस्ट नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया टूर पर खेला था. उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में  जगह मिली थी. इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे. पडिक्कल ने अपने करियर में अब तक दो टेस्ट खेले हैं.

टेस्ट टीम से ड्रॉप होने के बावजूद देवदत्त पडिक्कल निराश नहीं हुए. उन्होंने टेस्ट टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की. डोमेस्टिक क्रिकेट में पडिक्कल ने जमकर रन बनाए. रणजी ट्रॉफी 2025-2026 के सीजन में उनका बल्ला खूब चला. इस सीजन उन्होंने 543 रन बनाए. उनका औसत 60.33 का रहा.

Advertisement

विजय हजारे ट्रॉफी में भी पडिक्कल के बल्ले से रन निकले. उन्होंने 9 मैचों में 725 रन स्कोर ठोके. IPL में भी उनका बल्ला खूब गरजा. देवदत्त पडिक्कल ने IPL 2026 में RCB के लिए 464 रन बनाए. डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL में शानदार प्रदर्शन करने का उन्हें इनाम मिला. पडिक्कल को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए सेलेक्ट किया गया. लेकिन, उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली.

श्रीलंका टूर की खास तैयारी

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में चांस नहीं मिलने के बाद अगला मौका श्रीलंका A टूर को भुनाने का था. उन्होंने इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर दी.

कोच के पास पहुंचे पडिक्कल

श्रीलंका टूर से पहले देवदत्त पडिक्कल ने बचपन के कोच मोहम्मद नसीरुद्दीन के साथ काम करने का फैसला किया. श्रीलंका की पिचें चुनौतीपूर्ण होती हैं. बैटर्स को स्पिन खेलने में दिक्कत होती है. इन चुनौतियों से कैसे निपटना है. इसके लिए उन्होंने कोच नसीरुद्दीन के साथ मिलकर खास तैयारी की.

Advertisement

देवदत्त पडिक्कल की तैयारी के बारे में कोच नसीरुद्दीन ने PTI से बात करते हुए कहा,

देवदत्त ने KSCA महाराजा ट्रॉफी T20 के बाद मुझसे संपर्क किया. इंडिया A टीम में होने की वजह से उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच खेला था. पडिक्कल श्रीलंका जाने से पहले रेड बॉल के ट्रेनिंग करना चाहते थे.

कूकाबुरा गेंद से की ट्रेनिंग

भारत-श्रीलंका A सीरीज में लाल कूकाबुरा बॉल का इस्तेमाल किया जाना था. इसलिए पडिक्कल ने कूकाबुरा बॉल से प्रैक्टिस की. कोच नसीरुद्दीन के मुताबिक,

उस समय पडिक्कल के लिए यह मायने नहीं रखता था कि उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं. वह अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे. उनका टारगेट था कि अगर मौका मिले, तो वह पूरी तरह तैयार रहें. इसलिए हमने रेड बॉल से प्रैक्टिस शुरू की.

श्रीलंकन जैसी पिचें बनाईं

श्रीलंका की पिचों पर बैटिंग करना आसान नहीं था. इसलिए कोच और पडिक्कल ने इसकी भी काट निकाली. दोनों ने मिलकर बेंगलुरु में श्रीलंका जैसी पिचें तैयार कीं. प्रैक्टिस के लिए अलग-अलग तरह के स्पिनर्स बुलाए गए. इनमें लेफ्ट स्पिनर और राइड हैंड ऑफ स्पिनर भी शामिल थे. पडिक्कल इन स्पिनर्स के खिलाफ हर दिन करीब 3 घंटे बैटिंग करते थे.

ये भी पढ़ें: दो बार की वर्ल्ड चैंपियन, लगातार तीसरी बार ODI वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री से चूकी

इंडिया A के लिए जबरदस्त बैटिंग

देवदत्त पडिक्कल हाल ही में इंडिया A के साथ श्रीलंका का टूर किया. इस टूर पर उन्होंने अपनी बैटिंग से इम्पैक्ट डाला. गाले में खेले गए दोनों फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने शानदार बैटिंग की. उन्होंने पहले मैच में 79 और दूसरे मुकाबले में 94 रन स्कोर किए. ये रन उन्होंने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए बनाए थे.

नंबर-3 के मुफीद बैटर

देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर बैटिंग करने का काफी एक्सपीरिएंस हैं. वह डोमेस्टिक क्रिकेट खासकर रणजी ट्रॉफी में भी नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. श्रीलंका XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी उन्होंने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए नॉट आउट 142 रन बनाए हैं. कुल मिलाकर देवदत्त पडिक्कल नंबर-3 के लिए दमदार दावेदारी पेश कर दी है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement