The Lallantop

अतीक अहमद के बेटे उमर के काफिले का 'टोल कांड', पुलिस वैन के पीछे 30 गाड़ियां, सब पर FIR दर्ज

Atiq Ahmad son Umar Ahmad: NH 19 नवाबगंज टोल प्लाज़ा से उमर अहमद पुलिस की गाड़ी से गुज़रा. सिक्योरिटी के लिए साथ में कुछ और पुलिस की गाड़ियां थीं. शिकायत में बताया गया कि सरकारी गाड़ियों के गुज़रने के बाद 25-30 से ज़्यादा गाड़ियां उमर के पीछे भागीं.

Advertisement
post-main-image
अतीक अहमद के बेटे उमर के काफिले का ‘टोल कांड’. (फाइल फोटो)

⁠⁠⁠⁠सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. ⁠वीडियो में दिख रहा है एक काफिला, जो अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के पीछे चल रहा है. उमर अहमद पुलिस की गाड़ी में था. और उसके पीछे कम से कम 25-30 कारें थीं. इन गाड़ियों में उमर के समर्थक थे. आरोप है कि गाड़ियों ने एक के बाद एक कई कानून तोड़े. गाड़ियों ने टोल नहीं दिया. बैरियर तोड़ कर आगे बढ़ गईं. और टोल कर्मियों के साथ अभद्रता भी की. प्रयागराज पुलिस ने सारी गाड़ियों पर FIR दर्ज कर ली है.

Advertisement

आजतक के मुताबिक, घटना 8 अगस्त की है. दोपहर 3 से 4 बजे के बीच NH 19 नवाबगंज टोल प्लाज़ा से उमर अहमद पुलिस की गाड़ी से गुज़रा. सिक्योरिटी के लिए साथ में कुछ और पुलिस की गाड़ियां थीं. शिकायत में बताया गया कि सरकारी गाड़ियों के गुज़रने के बाद 25-30 से ज़्यादा गाड़ियां उमर के पीछे भागीं. आरोप है कि इन गाड़ियों में उमर अहमद के समर्थक थे. 

Advertisement
FIR में क्या लिखा है?

रिपोर्ट के मुताबिक, FIR में बताया गया कि ये गाड़ियां तेज़ स्पीड में थीं. ड्राइवर्स बिना टोल दिए जबरदस्ती आगे बढ़ गए, टोल प्लाजा पर लगे बूम बैरियर को तोड़ा, और टोल कर्मियों के साथ बदतमीज़ी की. आरोप है कि कुछ कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी. और उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की गई. 8 अगस्त को उमर अहमद को लखनऊ जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा था. उसके छोटे भाई अबान के जनाज़े के लिए.

अबान की 6 तारीख को एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी. टक्कर इतनी भीषण कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया था. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: अतीक के बेटे अबान के जनाजे में शामिल होंगे भाई अली-उमर, जेल से पहुंचेंगे प्रयागराज

Advertisement
फैमिली बैकग्राउंड

उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद की अप्रैल 2023 में पुलिस हिरासत के दौरान हत्या कर दी गई थी. अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार है. दोनों के पांच बेटे हैं. अबान, उमर, अली, असद और अहज़म. असद की 2023 में झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी. जबकि उमर और अली अलग-अलग आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं. अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था.

अबान अतीक का सबसे छोटा और पांचवां बेटा था. अबान उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी था. जबकि उमर अहमद फिलहाल लखनऊ जेल में बंद है. 

वीडियो: झांसी में सड़क हादसा, अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे की मौत

Advertisement