The Lallantop

टीम इंडिया के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसे कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेंगे?

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खराब फील्डिंग की. उन्होंने एक- दो नहीं बल्कि चार कैच ड्रॉप किया. यह सभी कैच मैच के पहले पांच ओवर में ड्रॉप हुए.

Advertisement
post-main-image
हरमनप्रीत कौर अपना नौवां टी20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया लेकिन मैच के पहले पांच ओवर में चार कैच ड्रॉप करने का रिकॉर्ड बन गया।
  • मैच में खराब फील्डिंग की वजह से भारत महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली टीम बन गई जिसने पावरप्ले में चार कैच ड्रॉप किए।
  • इस रिकॉर्ड के कारण भारत को आगामी ऑस्ट्रेलिया मैच में फील्डिंग सुधारना होगा क्योंकि पिछली गलतियों ने पहले मैचों में टीम को नुकसान पहुंचाया है।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया. यह मैच तो भारत ने जीत लिया] लेकिन इस मैच में उन्होंने एक बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ऐसा रिकॉर्ड जो कोई भी टीम, अपने नाम के साथ नहीं चाहेगी. और यह रिकॉर्ड टीम के आने वाले सफर के लिए भी मुश्किल पैदा कर सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
भारत के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खराब फील्डिंग की. उन्होंने एक- दो नहीं बल्कि चार कैच ड्रॉप किया. यह सभी कैच मैच के पहले पांच ओवर में ड्रॉप हुए. भारत अब महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में दुनिया की पहला ऐसा देश बन गया है, जिन्होंने टी20 मुकाबले के पहले पांच ओवर में चार कैच ड्रॉप किए हैं. इससे पहले केवल एक ही बार हुआ ऐसा हुआ जब पावरप्ले में टीम ने चार विकेट खोए.

ये भी पढ़ें- 2022 के मुकाबले दोगुनी हुई फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत 

Advertisement

यह सिलसिला शुरुआ हुआ था तीसरे ओवर में. ओवर की 5वीं गेंद पर जुएरिया फरडस ने श्री चरिणी की गेंद पर स्वीप शॉट खेला. हालांकि, गेंद को ठीक तरह टाइम नहीं कर पाईं. विकेटकीपर यस्तिका भाटिया ने फुल लेथ डाइव के साथ कैच लेने की कोशिश की, लेकिन वह फेल रहीं. अगले ओवर की आखिरी गेंद पर जुएरिया को फिर जीवनदान मिला. इस बार उन्होंने रेणुका ठाकुर की गेंद पर डीप मिड विकेट पर शॉट खेला. राधा यादव के पास सीधा मौका था, लेकिन वह कैच नहीं ले पाईं और गेंद बाउंड्री पार चली गई.

जीवनदान का मिला फायदा

5वें ओवर में श्री चरिणी गेंदबाजी कर रही थीं. ओवर की दूसरी गेंद पर शोभना मोस्टैरी ने ड्राइव खेली, चरिणी ने शॉट रोकने की कोशिश की. लेकिन, गेंद उनके हाथ से फिसल गई. इसी के बाद, जुएरिया को एक और जीवनदान मिला. उन्होंने स्लॉग स्वीप किया और गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई. नंदिनी  ने दौड़ लगाई और गेंद लपकने की कोशिश की. गेंद उनके हाथ में आई, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाईं. जुएरिया ने 33 और शोभना ने 22 रन बनाए. 

भारत इस मैच में तो बच गया, लेकिन इस तरह की गलतियां उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो के मैच में भारी पड़ सकती है. भारत यह खामियाजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी भुगत चुका है. उस मैच में भारत ने तीन बार मरिजाने कैप का कैच ड्रॉप किया था. इसमें से दो बार राधा यादव ने कैच ड्रॉप किया, जो भारत की बेस्ट फील्डर्स में शुमार हैं. कैप ने इन जीवनदान का पूरा फायदा उठाया था. उन्होंने 45 गेंदों में 81 रन बनाए थे और अपनी टीम को जीत दिलाई थी. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी इस तरह की गलतियों को बक्शेंगे नहीं. 

Advertisement

वीडियो: जसप्रीत बुमराह को इतना सेलिब्रेट क्यों नहीं करते?

Advertisement