भारतीय क्रिकेट टीम के कई नियमित खिलाड़ी इस समय चोटिल हैं. इनमें जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी जैसे नाम शामिल हैं. ऐसा नहीं है कि यह मौजूदा समय की परेशानी है. बीते दो साल में ऐसा कई बार हुआ है. टीम के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी यह परेशानी BCCI के सामने रखी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड अब सख्त एक्शन लेने वाला है.
टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ में फिर होगी छंटनी, किस पर गिरेगी गाज?
हर्षित राणा, नितिश कुमार रेड्डी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे. वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे. साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया है लेकिन वह भी सबजेक्ट टू फिटनेस हैं. गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है.

हाल ही में टीम इंडिया के यूके दौरे को लेकर रिव्यू मीटिंग की गई थी. इस मीटिंग में टी20 सीरीज की हार पर काफी चर्चा हुई. इसी दौरान गंभीर और गिल ने खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने को लेकर चिंता जाहिर की. सिलेक्शन के समय टीम के फर्स्ट चॉइस खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होते. टीम के प्रदर्शन पर भी इसका असर दिखाई दिया. टीम के गिरते स्तर के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में मौजूद हेड फीजियो कमलेश जैन पर अंगुलियां उठ रही हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कमलेश जैन अंडर स्कैनर हैं. सूत्र ने कहा कि टीम के कोच और कप्तान को बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारने का मौका नहीं मिल रहा है तो जीत कैसे मिलेगी. टीम में हर जगह के लिए काफी कॉम्पिटशन है. ऐसे में खिलाड़ी खुद को पुश करता है. ऐसा करते हुए वह चोटिल न हो, यह सीओई की जिम्मेदारी है. उन्हें यह देखना होता है कि खिलाड़ी वापसी में जल्दी न करे. सही समय पर ही मैदान पर उतरे.
हर्षित राणा, नितिश कुमार रेड्डी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे. वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे. साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह भी सबजेक्ट टू फिटनेस हैं, यानी उन्हें टीम में शामिल होने से पहले फिटनेस साबित करनी होगी.
यह भी पढ़ें- रणजी के दो सीजन में 104 विकेट, बल्लेबाजों के धुर्रे उड़ाने वाला कश्मीरी लड़का टेस्ट टीम में शामिल
जाने वाली है फीजियो की नौकरी?रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड से जुड़े सूत्र ने कहा कि खिलाड़ी का इंजरी मैनेजमेंट ठीक तरह से नहीं हुआ. उन्होंने सवाल किया कि क्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में नितीश रेड्डी 100 प्रतिशत फिट थे, क्या हर्षित राणा की वापसी में जल्दी की गई. उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद बोर्ड कमलेश जैन और टीम डॉक्टर रिजवान खान के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकते हैं.
आपको बता दें कि पहली भी यह खबरें आई थीं कि खिलाड़ी मेडिकल टीम से खुश नहीं हैं. कई लोग चोट के लिए बाहर के लोगों को कंसल्ट कर रहे हैं. कई खिलाड़ी पूर्व स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई और एड्रियन ले रूक्स से सलाह ले रहे हैं.
वीडियो: सबूतों के अभाव में यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह बरी











