BCCI ने श्रीलंका टूर के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. सेलेक्टर्स ने जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी (Auqib Nabi) को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है. आकिब ने जसप्रीत बुमराह की जगह ली है. बुमराह इंजरी के चलते आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में इंजर्ड हुए थे. उनके बाएं घुटने में चोट है, जिससे बुमराह अभी तक उबर नहीं पाए हैं.
रणजी के दो सीजन में 104 विकेट, बल्लेबाजों के धुर्रे उड़ाने वाला कश्मीरी लड़का टेस्ट टीम में शामिल
जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी (Auqib Nabi) को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है. आकिब ने जसप्रीत बुमराह की जगह ली है. हाल ही में आकिब नबी ने इंडिया A के साथ श्रीलंका का टूर किया था. इस टूर पर भी उन्होंने अपनी बॉलिंग में छाप छोड़ी थी.

29 साल के आकिब नबी ने पिछले दो सीजन से रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया. रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे. इस सीजन उन्होंने 60 विकेट चटकाए. उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 24 रन देकर 7 विकेट लेना रही. आकिब नबी ने 2025-2026 के सीजन में करिश्माई बॉलिंग करते हुए जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताई.
आकिब नबी ने 2024-2025 के रणजी सीजन में भी अपनी बॉलिंग से इम्पैक्ट डाला था. इस सीजन में उन्होंने 44 विकेट लिए थे. रणजी ट्रॉफी 2024-2025 में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर थे. आंकडों पर गौर करें, तो नबी ने पिछले दो रणजी सीजन में 104 विकेट हासिल किए. उनकी इस परफॉर्मेंस को देखते हुए सेलेक्टर्स ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया.
हाल ही में आकिब नबी ने इंडिया A के साथ श्रीलंका का टूर किया था. इस टूर पर भी उन्होंने अपनी बॉलिंग में छाप छोड़ी. गाले में खेले गए दो फर्स्ट क्लास मैच में नबी ने 6 विकेट लिए थे. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका एक्सपीरिएंस टीम इंडिया के काम आएगा, क्योंकि सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में ही खेला जाएगा.
जम्मू कश्मीर के पहले क्रिकेटरआकिब नबी जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं, जिन्हें टेस्ट टीम में चुना गया है. इससे पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक को भारत की सीनियर टीम में जगह मिली थी. लेकिन, इन दोनों क्रिकेटर्स को टेस्ट के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया था. अब बुमराह की गैर मौजूदगी में आकिब नबी को टेस्ट सीरीज में चांस मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: सुभादीप घोष कौन हैं? जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया गया
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज WTC के हिसाब से भारत के अहम है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-2027 की पॉइंट्स टेबल में भारत पांचवें नंबर पर है. अगर भारत को WTC में आगे जाना है, तो उसे श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा.
भारत की अपडेटेड टीमश्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम इस प्रकार है.
शुभमन गिल (कैप्टन), केएल राहुल (वाइस-कैप्टन) यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले











