एलन मस्क, रिलायंस और स्टारलिंक विवाद में अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी एंट्री हो चुकी है. बीते दिनों एलन मस्क ने एक एक्स पोस्ट में भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी पर निशाना साधा था. उनकी पोस्ट पर राहुल गांधी ने भी रिप्लाई किया था. और अब इस पूरे मुद्दे पर असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी बात रखी है. ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध अपनी जगह है, लेकिन कोई विदेशी कारोबारी भारत को आदेश नहीं दे सकता.
'बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एलन मस्क की मुकेश अंबानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणियों पर सवाल उठाए. ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध अपनी जगह है, लेकिन कोई विदेशी कारोबारी भारत को आदेश नहीं दे सकता.

बीते दिनों अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने आरोप लगाया था कि कुछ ओलिगार्क (पैसे वाले लोग) अपना दबदबा बचाने के लिए भारत में स्टारलिंक की एंट्री रोक रहे हैं. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा था कि क्या रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के असली बॉस हैं. यहां तक कि उन्होंने 'प्रधानमंत्री मुकेश अंबानी' तक कह दिया था.
दूसरी तरफ सरकार की ओर से भी इस पर जवाब आया. भारत सरकार ने किसी भी तरह के भेदभाव के आरोप को खारिज किया. सरकार के मुताबिक स्टारलिंक, रिलायंस जियो की सैटेलाइट कंपनी और भारती एयरटेल के सपोर्ट वाली यूटेलसैट वनवेब, तीनों कंपनियों के आवेदन की जांच चल रही है. तीनों कंपनियों के आवेदन लगभग एक ही स्टेज में हैं. सरकार का कहना है कि बिना सुरक्षा जांच और स्पेक्ट्रम मंजूरी के, कोई अपनी सर्विस शुरू नहीं कर सकता.
असदुद्दीन ओवैसी ने न सिर्फ एलन मस्क, बल्कि मोदी सरकार को भी खूब सुनाया. उनकी पार्टी AIMIM भी SIR प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गई है. ओवैसी ने कहा कि वे हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ थे और रहेंगे, लेकिन मस्क प्रधानमंत्री के बारे में ऐसा कैसे लिख सकते हैं. उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि बीजेपी और मोदी सरकार गोरी चमड़ी से इतना क्यों डरती है?
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक ओवैसी ने अमेरिका पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारत के रिसोर्स कैसे इस्तेमाल होंगे, इसका फैसला भारत करेगा. ओवैसी ने अपने बयान में भारत में डेटा के दाम का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका की तुलना में भारत में डेटा काफी सस्ता है. उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि मस्क को भारत का रुख साफ कर दिया जाए. ओवैसी ने कहा कि किसी गोरे का पेट भरने के लिए नागरिकों का पेट नहीं काटा जाएगा.
(यह भी पढ़ें: एलन मस्क ने अंबानी को 'असली बॉस' लिखकर भारत सरकार पर हमला बोल दिया)
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मोदी का विरोध करने का मतलब ये नहीं है कि वो मस्क का समर्थन करते हैं.
वीडियो: सुनील मित्तल ने एलन मस्क को सैटेलाइट इंटरनेट पर सुना दिया!













