The Lallantop

कंगारू जिस पिच पर टिक नहीं पाए, तंजीद हसन ने सेंचुरी ठोक दी!

तंजीद हसन (Tanzid Hasan) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया. वह 101 रन बनाकर आउट हुए. तंजीद की इस शतकीय पारी के चलते बांग्लादेश ने डार्विन टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

Advertisement
post-main-image
तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 101 रनों की पारी खेली. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजीद हसन ने डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 188 गेंदों पर अपनी पहली टेस्ट शतकीय पारी जड़ी, जो उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी है।
  • तंजीद हसन को कम टेस्ट अनुभव होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के मजबूत प्रहार और कठिन पिच की परिस्थितियों में शतक बनाने का मौका मिला।
  • तंजीद हसन के शतक से बांग्लादेश ने डार्विन टेस्ट में 153 रन की लीड बनाई और मैच की स्थिति मजबूत की, जिससे आगे के खेल में टीम को बढ़त मिली है।

तंजीद हसन (Tanzid Hasan). बांग्लादेश के इस बैटर का नाम ऑस्ट्रेलिया को बहुत दिनों तक याद रहेगा. जिस पिच पर ऑस्ट्रेलिया के बैटर्स टिक नहीं पाए, उसी पिच पर तंजीद हसन ने कमाल कर दिया. उन्होंने कंगारू बॉलर्स का सामना करते हुए शानदार शतक जड़ा. यह उनके टेस्ट करियर का पहली सेंचुरी है. तंजीद की इस शतकीय पारी से बांग्लादेशन ने डार्विन टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

Advertisement

तंजीद हसन के पास टेस्ट का ज्यादा एक्सपीरिएंस नहीं है. वह अपने करियर का सिर्फ दूसरा टेस्ट खेले रहे हैं. डार्विन टेस्ट में तंजीद ऐसी उम्दा बैटिंग करेंगे, इसका अंदाजा ऑस्ट्रेलिया को भी नहीं होगा. उन्होंने इस मुकाबले में एक परफेक्ट टेस्ट बैटर की तरह बैटिंग की. तंजीद ने कंडीशन्स के मुताबिक अपने आप को ढाला. बॉल की मैरिट के मुताबिक स्ट्रोक लगाए. डार्विन में बैटिंग करना आसान नहीं था. लेकिन, तंजीद ने पेशेंंस दिखाया और ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स के प्रेशर में नहीं आए.

सेंचुरी लगाने वाले पहले बैटर

तंजीद हसन टेस्ट मैच में पहले दिन बांग्लादेश की पारी शुरू करने आए थे. वह पूरे दिन क्रीज पर जमे रहे. पहले दिन का खेल समाप्त होने पर उन्होंने नॉट आउट 32 रन बनाए थे. इसके बाद, दूसरे दिन जब खेल शुरू हुआ, तो तंजीद हसन ने इतिहास रच दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग अटैक का सामना करते हुए यादगार शतक जड़ा. यह संचुरी उन्होंने 188 गेंदों पर लगाई. यह उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी है.

Advertisement

इस शतक के चलते तंजीद ने एक शानदार रिकॉर्ड भी बनाया. यह कीर्तिमान बांग्लादेश का कोई भी बैटर आज तक टेस्ट में नहीं बना पाया था. तंजीद हसन बांग्लादेश के पहले बैटर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट मैच में शतक लगाया है. इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट में बांग्लादेश के बैटर का बेस्ट स्कोर 76 रन था. साल 2003 में ये स्कोर बांग्लादेश के बल्लेबाज हन्नान सरकार ने बनाया था.

इसके अलावा, तंजीद बांग्लादेश के ओवरऑल दूसरे बैटर हैं, जिन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ टेस्ट में सेंचुरी जड़ी है. इससे पहले, साल 2006 में शहरयार नफीस ने फातुल्लाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाया था. बांग्लादेश के बैटर तंजीद हसन के लिए ये सेंचुरी खास है. उन्होंने यह शतक पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नेथन लायन जैसे वर्ल्ड क्लास बॉलर्स के सामने लगाया है. तंजीद 101 रन बनाकर आउट हुए.

ये भी पढ़ेें: 53 साल से पद्मश्री का इंतजार! ऐलान के बावजूद फारुख इंजीनियर को अब तक नहीं मिला सम्मान

Advertisement
बांग्लादेश की पकड़ मजबूत

बांग्लादेश ने डार्विन टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. टीम को मजबूत करने में तंजीद हसन का रोल अहम रहा. उन्होंने पहले मोमिनुल हक के साथ 102 रनों की पार्टनरशिप की. मोमिनुल 49 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद, नजमुल हुसैन शांतो के साथ 93 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. नजमुल ने कप्तानी पारी खेली वह 84 रन बनाकर आउट हुए.

कुल मिलाकर, डार्विन टेस्ट रोमांचक दौर में पहुंच गया है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 351 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम ने 153 रनों की लीड हासिल कर ली है. मेहदी हसन मिराज 32 और हसन महमूद 13 रन बनाकर नॉट आउट हैं. 
 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement