पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत देख स्टेडियम में रो देने वाला ये शख्स कौन है?
सच हो गई भविष्यवाणी.
Advertisement

बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान और बाबर के पिता आजम सिद्दीकी ( फोटो क्रेडिट : AP)
किसी पिता के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी कि उसका बेटा अपनी कप्तानी में देश को पहली बार जीत दिला दे. वो भी T20 विश्वकप में भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ. बरसों की उम्मीद, तलाश और इंतजार के बाद पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आखिरकार विश्वकप में जीत मिली. और ऐसे वक्त पर, जब पूरी दुनिया भारत की जीत की भविष्यवाणी कर रही थी. और इन भविष्यवाणियों के बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के पिता आज़म सिद्दीकी को भरोसा था कि उसका बेटा टीम को जीत दिलाएगा. दुबई स्टेडियम में बैठकर पिता आज़म सिद्दीकी अपने बेटे और पाकिस्तान के लिए दुआ मांग रहे थे. और दुआ कुबूल भी हो गयी. दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को दस विकेट से रौंद डाला. और पाकिस्तान की जीत पर पिता आज़म सिद्दीकी की आंखों से आंसू छलक गए.
# रो पड़े बाबर के पिता
पाकिस्तानी खेल पत्रकार मजहर अरशद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बाबर के पिता आज़म सिद्दीकी ख़ुशी के मारे भावुक हो गए. आंसू छलक पड़े और आस-पास मौजूद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. मजहर अरशद ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में उस किस्से का भी जिक्र किया. जब 2012 में बाबर के पिता ने उनसे कहा था कि बस डेब्यू हो जाने दो. आगे सारा मैदान बाबर आजम का है.
नौ साल पहले कही गयी बात सच साबित हुई है. बाबर आज़म ने पूरे पाकिस्तान को गर्व करने का मौका दिया है. इतिहास रचा है. T20 विश्वकप में पाकिस्तान ने भारत को पहली बार हराया है. और पाकिस्तान की जीत में कप्तान बाबर आजम का बड़ा योगदान रहा. बाबर आजम ने नाबाद 68 रन की पारी खेली. जबकि मोहम्मद रिज़वान ने नाबाद 79 रन बनाए. इससे पहले टॉस जीतकर बाबर आज़म ने गेंदबाजी चुनी. और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 151 रन बनाए. जवाब में बिना विकेट गंवाए ही पाकिस्तान ने जीत हासिल कर ली. तीन विकेट लेने वाले शाहीन शाह अफरीदी को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)



