बेंगलुरु में एक सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर को सड़कछाप तोता ज्योतिषी ने लाखों का चूना लगा दिया. 55 वर्षीय पीड़ित आयकर विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी है. बताया गया कि आरोपी तोता ज्योतिषी ने उसे यकीन दिलाया था कि वो कर्मकांड के जरिये उसे करियर में बड़ा फायदा करा देगा.
इनकम टैक्स अधिकारी तोता ज्योतिषी के पास पहुंचा, वो सपने दिखाकर लाखों के गहने लपेट गया
Parrot Astrology Scam IT Officer: उस समय अधिकारी शहर से ट्रांसफर करवाना चाहता था. इसलिए वो ज्योतिषी की बात मान गया और लाखों के गहने एस्ट्रोलॉजर को सौंप दिए. लेकिन जब ना आभूषण मिले और ना ही कोई 'शुभ लाभ', तो उन्होंने पुलिस के पास जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
.webp?width=360)

उस समय अधिकारी शहर से ट्रांसफर करवाना चाहता था. इसलिए वो ज्योतिषी की बात मान गया और लाखों के गहने एस्ट्रोलॉजर को सौंप दिए. लेकिन जब ना आभूषण मिले और ना ही कोई 'शुभ लाभ', तो उन्होंने पुलिस के पास जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
इंडिया टुडे से जुडे सगय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 में भारतीनगर स्थित श्री सर्किल में उसकी मुलाकात आरोपी ज्योतिषी से हुई थी. उसने अपना नाम शेखर बताया था. उसने दावा किया कि वो उनका चेहरा और कुंडली देखकर भविष्य बता सकता है.
शेखर ने कथित तौर पर ऑफिसर को यकीन दिलाया कि वो उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लिए एक कर्मकांड कर सकता है. बस इसके लिए 50 हजार रुपये लगेंगे. पीड़ित उसकी बातों में आ गया और पैसे दे दिए. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिनों बाद शेखर ने ऑफिसर को बताया कि पूजा विधि पूरी हो गई है, लेकिन उन्हें करियर में तरक्की, प्रमोशन और पूरी खुशहाली चाहिए, तो एक और पूजा करनी होगी.
शुरू में पीड़ित ने और पैसा देने से इनकार कर दिया. लेकिन बाद में पेंडिंग ट्रांसफर के बारे में सलाह लेने के लिए ऑफिसर दोबारा फर्जी ज्योतिषी के पास लौटा. इस बार आरोपी ने कहा कि उनका करियर से जुड़ा रुका काम हो जाएगा. मगर एक 'बड़ी पूजा' करनी होगी. बताया गया कि शेखर ने रस्म शुरू करने से पहले ऑफिसर को सोने के आभूषण लाने के लिए कहा.
तोता ज्योतिषी की बात पर यकीन कर ऑफिसर ने करीब 35 लाख रुपये की कीमत की गोल्ड जूलरी और 1.3 किलोग्राम चांदी उसे दे दी. शेखर ने कहा कि रस्म हो जाएगी और एक दिन बाद वो अपने गहने वपास ले सकता है. लेकिन उसका अगला दिन कभी आया ही नहीं. ऑफिसर उसे जब भी गहने वापस करने के लिए कहता, तो जवाब मिलता कि अभी पूजा बाकी है.
ऐसा करते-करते उसने ऑफिसर को एक हफ्ते तक टाला तो पीड़ित को कुछ अजीब लगा. उन्होंने सोचा कि सामने ही जाकर पूछ लेते हैं कि रस्म का क्या हुआ, गहनों का क्या हुआ. लेकिन जब वो श्री सर्कल गया, तो ज्योतिषी और तोता दोनों ही जूलरी के साथ गायब हो चुके थे. धोखा खाने का एहसास होने पर ऑफिसर ने भारतीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी तोता ज्योतिषी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
वीडियो: कोहली से लेकर सैमसन तक सचिन ने सबका साथ दिया, क्रिकेट की कौन-सी ज़रूरी चीज़ बताते हैं तेंदुलकर?












.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



