The Lallantop

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना का जवान गिरफ्तार, युद्धपोतों की तस्वीरें तक भेजीं

UP ATS के मुताबिक आदर्श पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और उनके लिए जासूसी कर रहा था. इसकी भनक लगने पर एटीएस की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल सर्विलांस के आधार पर मामले की छानबीन करके उसकी गिरफ्तारी की.

Advertisement
post-main-image
इंडियन नेवी के लांस नायक आदर्श को ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. (इंडिया टुडे)
author-image
संतोष शर्मा

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में इंडियन नेवी के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. उत्तर प्रदेश एटीएस ने इंडियन नेवी के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को जासूसी के आरोपों में पकड़ा है. मूल रूप से आगरा का रहने वाला आदर्श कुमार केरल के कोच्चि स्थित साउथ नेवेल कमांड में लांस नायक के पद पर तैनात था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बताया जा रहा है कि आदर्श रणनीतिक तौर पर संवेदनशील तस्वीरे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था. जिसमें भारतीय युद्धपोतों की तस्वीरें शामिल हैं. UP ATS के मुताबिक आदर्श पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और उनके लिए जासूसी कर रहा था. 

इसकी भनक लगने पर एटीएस की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल सर्विलांस के आधार पर मामले की छानबीन की. जांच में इनपुट मिलने के बाद आदर्श उर्फ लकी को एटीएस के लखनऊ स्थित मुख्यालय में बुलाकर पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. ATS की जांच में आदर्श के खाते में ISI के हैंडलर्स से पैसे के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं.

Advertisement

पहले भी आगरा से गिरफ्तार हुआ था एक ISI एजेंट

इससे पहले भी आगरा के एक शख्स को आईएसआई एजेंट होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार के तौर पर हुई थी. रविंद्र आगरा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता था. उस पर लंबे समय से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा. ATS को उसके पास से कई सबूत हासिल हुए. 

रविंद्र मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था. वह आगरा में रविंद्र सदर थाना क्षेत्र के बुंदु कटरा में रहकर नौकरी कर रहा था. रविंद्र आईएसआई के फैलाए हनी ट्रैप के जरिए उनके एक महिला एजेंट के झांसे में आ गया था. 

Advertisement

वीडियो: कैप्टन की पाकिस्तानी मित्र अरूसा आलम ने ISI एजेंट होने के आरोप पर क्या जवाब दिया?

Advertisement