The Lallantop

वर्ल्ड कप जीतने के बाद अर्शदीप सिंह के लिए आई बुरी खबर

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में चार ओवर का स्पेल डाला. इसमें उन्होंने 32 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं लिया.

Advertisement
post-main-image
अर्शदीप सिंह को ICC ने सुनाई सजा. (Photo-AP)

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर इनाम की बरसात हो गई. लेकिन जश्न के बीच अर्शदीप सिंह की मैच फीस में कटौती हो गई है. सोशल मीडिया पर अपने वायरल रील्स को लेकर चर्चा में रहने वाले अर्शदीप को आईसीसी ने सजा सुनाई है. यह सजा उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गुस्सा दिखाने के कारण कारण मिली है. अर्शदीप ने यह सजा स्वीकार भी कर ली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अर्शदीप सिंह की हुई लड़ाई

आपको पहले बताते हैं कि अर्शदीप ने ऐसा किया क्या है? अहमदाबाद में ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान अर्शदीप को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल से कुछ बाउंड्री खानी पड़ी. इसके बाद इसी ओवर की एक गेंद को जब मिचेल ने डिफेंड किया तो अर्शदीप ने ‘आक्रामक और अनुचित तरीके से’ गेंद उनकी तरफ फेंकी.  

इसके बाद अर्शदीप और डेरिल मिचेल की बहस हुई. पहले अंपायर ने बीच-बचाव किया. फिर सूर्यकुमार ने मामला संभाल लिया था. बाद में अर्शदीप मिचेल के पास पहुंचे और उनसे माफी मांग ली थी. इससे ऐसा लग रहा था कि मामला रफा-दफा हो गया. लेकिन अब टूर्नामेंट के ख़त्म होने के बाद आईसीसी ने न सिर्फ मामले पर संज्ञान लिया बल्कि अर्शदीप के खिलाफ सख्ती भी दिखाई दी है.

Advertisement
अर्शदीप पर लगा जुर्माना

इसी कारण उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा अर्शदीप के डिसप्लेनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है जो 24 महीने के समय में उनकी पहली गलती थी. अर्शदीप ने आईसीसी के मैच रैफरी के एलीट पैनल के एंडी पायक्रॉफ्ट के लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनाई की जरूरत नहीं पड़ी. यह आरोप मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ, तीसरे अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने लगाया था.

यह भी पढ़ें- 'ये वापस गईं तो मार दी जाएंगी...', ट्रंप के कहने पर ईरान की खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में मिली शरण

लेवल एक के उल्लंघन में कम से कम आधिकारिक फटकार और अधिक से अधिक खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जाते हैं.

Advertisement

अपने आधिकारिक बयान में ICC ने कहा,

''आईसीसी ने मंगलवार को मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि अर्शदीप को आईसीसी की खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टॉफ से संबंधित आचार संहिता के नियम 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट से जुड़ी कोई अन्य चीज) फेंकने’ से जुड़ा है.''

न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत तीन टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी. टीम इंडिया ने अपने खिताब को डिफेंड किया. अपने घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम भी बन गई.

वीडियो: MS धोनी ने गौतम गंभीर की मुस्कान पर किया पोस्ट, हेड कोच ने क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement