The Lallantop

पाकिस्तान का यू-टर्न: भारत से मैच खेलने के पीछे की इनसाइड स्टोरी और ICC के करोड़ों का खेल

भारत और पाकिस्तान मैच की घोषणा होते ही इसका असर देखने को मिला. मुंबई से कोलंबो की राउंड ट्रिप, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए से बढ़कर लगभग 60 हजार रुपए हो गई हैं. इसी तरह श्रीलंका के होटल प्राइस बढ़ने की भी संभावना है.

Advertisement
post-main-image
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेला जाएगा मैच. (Photo-PTI)

पाकिस्तान ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया. पिछले लगभग एक हफ्ते से भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब मैच खेलने के लिए सहमत हो गया. ICC ने PCB और BCB के साथ कई मीटिंग्स के बाद यह फैसला कराया और नतीजा उनके पक्ष में रहा. इस तरह ICC का बड़ा वित्तीय नुकसान टल गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
नहीं हुआ ICC का करोड़ों का नुकसान

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मैच होने से ICC का 174 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,600 करोड़ रुपए का नुकसान होने से बच गया. ब्रॉडकास्टर्स, गेट मनी और स्पॉन्सरशिप मिलाकर इस एक मैच से होने वाली कमाई इतनी थी.

पाकिस्तान खेलेगा मैच

पाकिस्तान सरकार ने देर रात अपने फैसले की घोषणा की. बयान में कहा गया कि

Advertisement

बातचीत के नतीजों और फ्रेंडली देशों के अनुरोध के बाद पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निर्देश देती है कि वह 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का अपना निर्धारित मैच खेलने मैदान पर उतरे .

इस घोषणा के बाद इसका असर तुरंत देखने को मिला. मुंबई से कोलंबो की राउंड ट्रिप की कीमत 10,000 रुपए से बढ़कर लगभग 60,000 रुपए हो गई है. इसी तरह श्रीलंका के होटल की कीमतें भी बढ़ने की संभावना है.

श्रीलंका का आभार

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का आभार व्यक्त किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि 

Advertisement

यह जानकर बेहद खुशी हुई कि मौजूदा टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच  मैच का कोलंबो में आयोजन किया जाएगा.

श्रीलंका की अपील

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी को पत्र भेजकर अपना निर्णय बदलने का अनुरोध किया था. इसके बाद दिसानायके ने शरीफ को फोन करके मैच खेलने के लिए मनाया. सूत्रों के मुताबिक, मोहसिन नकवी से श्रीलंका बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने संपर्क कर याद दिलाया कि भारत-पाक मैच न होने पर टिकट बिक्री, हॉस्पिटैलिटी और अन्य आय में बड़ा नुकसान होगा.

श्रीलंका ने भी पाकिस्तान को अपने एहसान दिलाए. उन्होंने अपने ईमेल में बताया कि किस उनके तरह खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं के बावजूद उन्हें पाकिस्तान में खेलने का निर्देश दिया गया. सूत्र ने बताया,

पिछले नवंबर में जब सुरक्षा चिंताओं के कारण कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे से लौटना चाहते थे, तब श्रीलंका सरकार ने न सिर्फ बोर्ड बल्कि खिलाड़ियों को भी वॉइट बॉल सीरीज पूरी करने का निर्देश दिया था. ऐसे में अब श्रीलंका को उम्मीद है कि पाकिस्तान भी उनके हित को समझेगा.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान का नाटक खत्म, 15 फरवरी को भारत से मैच खेलेगा 

अन्य देशों का समर्थन

बांग्लादेश ने भी लाहौर में हुई बैठक के बाद पाकिस्तान से मैच खेलने की अपील की और इस समर्थन के लिए शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा कि खेल के इकोसिस्टम के लिए भारत-पाक मैच होना जरूरी है. आखिरकार पाकिस्तान सरकार ने भी 15 फरवरी को मैच खेलने का ऐलान कर दिया.

वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement