The Lallantop

भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच मिस कर गया बांग्लादेशी प्लेयर, वजह एकदम गली क्रिकेट वाली है!

बांग्लादेश के पेसर Taskin Ahmed ने ऐसे वजह से IND vs BAN T20 World Cup Match मैच मिस कर दिया, जो अक्सर गली क्रिकेट में देखने को मिलता है.

Advertisement
post-main-image
बांग्लादेशी प्लेयर ने मिस किया भारत के खिलाफ मैच (फोटो: PTI)

क्रिकेट वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) को लेकर टीम्स और प्लेयर्स काफी समय से तैयारी में लगे रहते हैं. खासकर जब किसी टीम का मैच टीम इंडिया से होना हो तो इसके लिए खास तैयारी की जाती है. लेकिन जब सारी तैयारी के बाद कोई खिलाड़ी इस मैच को मिस कर जाए वो भी बिना इंजरी और कोई बीमारी के, तो ये टीम और फैन्स सबके लिए हैरानी भरा होता है. ऐसा ही कुछ हुआ है बांग्लादेश के पेसर तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) के साथ. जिन्होंने ऐसी वजह से मैच मिस (Bangladeshi player missed game vs India) कर दिया, जो अक्सर गली क्रिकेट में देखने को मिलती है.

दरअसल, बांग्लादेशी उपकप्तान तस्कीन अहमद को भारत के खिलाफ मुकाबले में टीम में जगह नहीं मिली थी. जिसको लेकर क्रिकेट फैन्स हैरान रह गए थे. अब क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि तेज गेंदबाज ज्यादा देर तक सोए रह गए थे और टीम बस मिस कर दी थी. वो मैदान में देर से पहुंचे थे. इसी वजह से कोच ने उन्हें प्लेइंग XI में शामिल करने से इंकार कर दिया था. तस्कीन ने इस गलती के लिए माफ़ी भी मांग ली है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर क्रिकबज को बताया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“बांग्लादेश के तेज गेंदबाज और T20 इंटरनेशनल टीम के उप-कप्तान सही समय पर नींद से नहीं उठ पाए थे, इस वजह से उनकी बस छूट गई थी. वो देर से स्टेडियम पहुंचे थे और फिर कोच चंडिका हथुरूसिंघा ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया था. इसको लेकर तस्कीन अहमद ने माफी मांगी है.”

ये भी पढ़ें: वो 7 सेकेंड... सूर्या ने बताई मिलर कैच की अनसुनी कहानी, द्रविड़ को किए गए फोन का राज खोला!

Advertisement

कोच और प्लेयर के बीच मतभेद की खबरों को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने बताया,

“अगर कोच या खिलाड़ी के बीच में को मतभेद होता तो तस्कीन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कैसे खेलते हैं. वो समय पर नहीं उठ पाने के चलते लेट हुए थे. उन्होंने खिलाड़ियों और बाकी सब से माफी मांगी.”

पेसर ने नहीं उठाया फोन

रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेशी पेसर तस्कीन मैच की सुबह फोन नहीं उठा रहे थे. जिसके बाद ये अटकलें लगने लगी कि हेड कोच चंडिका हथुरूसिंघा ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं चुनने का फैसला किया. हालांकि बांग्लादेशी बोर्ड ने इस तरह की खबरों से इनकार कर दिया है. बांग्लादेश बोर्ड के अधिकारी ने कहा, 

Advertisement

“यह सच बात है कि तस्कीन टीम बस छूटने के कारण बाद में टीम से जुड़े थे. लेकिन वह खेले क्यों नहीं, ये बात सिर्फ कोच बता सकते हैं. वहां भारत के खिलाफ मैच में टीम के प्लान का हिस्सा थे या नहीं, इसका जवाब सिर्फ हेच कोच दे सकते हैं.”

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस पूरे मामले को लेकर कोच हथुरूसिंघा ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया. 

वीडियो: T20 World Cup: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के रोमांचक मुकाबले पर लल्लनटॉप के साथियों ने मौज ले ली

Advertisement