The Lallantop

T20 वर्ल्ड चैंपियंस ने PM Modi को ट्रॉफी सौंपी, पूरा वीडियो आपने देखा क्या?

Rohit Sharma की कप्तानी वाली T20 World Champion टीम के सभी सदस्य और स्टाफ प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात करने पहुंचे. जिसका वीडियो सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लेयर्स से की मुलाकात (फोटो: X/ANI)

वर्ल्ड चैंपियन (T20 World Champion) टीम इंडिया (Team India) का स्वदेश पहुंचने पर जोरदार स्वागत हो रहा है. एयरपोर्ट से लेकर होटल ITC मौर्या तक फैन्स ने इंडियन टीम के सदस्यों का शानदार स्वागत किया. होटल में कुछ समय रहने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम के सभी सदस्य और स्टाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात करने पहुंचे. ये मुलाकात प्रधानमंत्री के 7-लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर हुई. जिसका वीडियो PIB ने जारी किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम इंड‍िया के सदस्य बारी-बारी से प्रधानमंत्री आवास में प्रवेश करते हैं. कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ टीम को लीड कर रहे होते हैं. कुछ देर बाद प्रधानमंत्री सभी सदस्यों से मुलाकात करने बाहर आते हैं. जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ पीएम मोदी को ट्रॉफी सौंप देते हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री सभी प्लेयर्स के साथ बैठकर बात करते रहते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहित शर्मा, व‍िराट कोहली, जसप्रीत बुमराह,  सूर्यकुमार यादव से बात की. साथ ही वो कोच राहुल द्रविड़ से भी बात करते हुए नजर आए. जबकि हार्दिक पंड्या से बातचीत के दौरान पीएम मोदी क‍िसी बात को सुनकर ठहाके लगाने लगते हैं. इस दौरान बाकी प्लेयर्स भी हंसते हुए नजर आते हैं. हालांकि पीएम मोदी से प्लेयर्स की क्या बातचीत हुई है, इसका ऑडियो अभी सामने नहीं आया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Team India victory parade Live: टीम इंडिया ने पीएम मोदी को सौंपी ट्रॉफी, रोहित-सूर्या के भांगड़े का वीडियो वायरल

मुंबई में निकलेगी परेड

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सभी सदस्य मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं. जहां वो विक्ट्री परेड में शामिल होंगे. ये विक्ट्री परेड मरीन ड्राइव से लेकर वानखेडे स्टेडियम तक होगा. ये विक्ट्री परेड एक ओपन बस में होगी. इस परेड की शुरुआत शाम चार बजे से होगी.

Advertisement
टीम इंडिया का भव्य स्वागत

इससे पहले 4 जुलाई की सुबह टीम इंडिया बारबाडोस से दिल्ली पहुंची. वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया बेरिल तूफान में फंस गई थी. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही काफी संख्या में फैन्स टीम इंडिया का इंतजार कर रहे थे. टीम के सदस्यों के बाहर आते ही फैन्स इंडिया-इंडिया के नारे लगाने लगे. दिल्ली एयरपोर्ट से टीम इंडिया सीधा होटल ITC मौर्या होटल के लिए रवाना हो गई. वहां भी काफी संख्या में फैन्स उनका इंतजार कर रहे थे. 

वीडियो: भारत-पाकिस्तान के अगले मैच की तारीख आई, लेकिन BCCI को इस बात का दिक्कत है!

Advertisement