टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) T20 वर्ल्ड कप में अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं. ग्रुप स्टेज में अब तक उन्होंने तीन मैच खेले हैं. तीनों ही मैच में अभिषेक को 0 पर पवेलियन लौटना पड़ा. अब सुपर-8 में टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है. हालांकि, उनकी फॉर्म को लेकर टीम चिंतित नहीं है. कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी इसे स्पष्ट कर दिया है.
क्या अभिषेक को बाहर करेगी टीम इंडिया? सूर्या ने सब बता दिया
टीम इंडिया को सुपर-8 में सबसे पहले साउथ अफ्रीका से भिड़ना है. इस मुकाबले से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान Suryakumar Yadav ने आउट ऑफ फॉर्म ओपनर Abhishek Sharma पर बात की.


अहमदाबाद में भारत को 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलना है. इस मुकाबले से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्या ने टीम मैनेजमेंट की बात रखी. उन्होंने बताया कि अभिषेक की फॉर्म को लेकर मैनेजमेंट बिल्कुल भी चिंतित नहीं है. साथ ही कप्तान ने टीम की स्ट्रैटजी, पिच, बैटिंग ऑर्डर और संभावित बदलावों पर भी खुलकर बात की.
सूर्या ने अभिषेक को लेकर क्या कहा?कप्तान सूर्या ने अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा,
हमें कोई चिंता नहीं है. जो लोग अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंता कर रहे हैं, मैं उनके लिए चिंतित हूं कि वे क्यों चिंतित हैं.
कप्तान ने आगे कहा,
यह टीम गेम है और ऐसे दौर हर खिलाड़ी के करियर में आते हैं. पिछले साल अभिषेक ने हमें संभाला था, इस बार अगर वह रन नहीं बना पा रहे हैं तो हम उनके लिए रन बना लेंगे.
वहीं, पिच को लेकर भी कप्तान सूर्या ने बात की. उन्होंने कहा,
टीम हर तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार है. विकेट ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं थे, लेकिन टीम ने हालात के मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश की है. बैटिंग में परिस्थिति का सम्मान करना जरूरी है. हमारे पास स्किल है. कभी-कभी स्थिति के अनुसार खेलना पड़ता है. हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.
ये भी पढ़ें : कोच हेसन ने की बाबर की गजब बेइज्जती! सुपर 8 से पहले स्ट्राइक रेट पर उठाए सवाल
ग्रुप स्टेज के बाद से ही टीम इंडिया के ऑफ स्पिन के खिलाफ संघर्ष की खूब चर्चा हो रही है. इसे लेकर सवाल पूछने पर कप्तान ने कहा,
टीम ने काफी क्रिकेट खेली है. उन्हें पता है कि ऐसी बॉलिंग का सामना कैसे करना है. टीम ने रणनीति में बदलाव कर बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की है.
वहीं, संजू सैमसन की टीम में एंट्री के सवाल सूर्या हंस पड़े. उन्होंने कहा,
तिलक को लेकर सूर्या ने क्या कहा?क्या अभी अभिषेक को हटा दूं? या तिलक को? टीम संयोजन फिलहाल संतुलित है और बिना ठोस कारण के बदलाव नहीं होगा.
वहीं, तिलक वर्मा को ओपनिंग के लिए भेजने के विकल्प पर कप्तान ने कहा कि यह पूरी तरह मैच की स्थिति पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि अगर ओपनर अच्छी शुरुआत नहीं देते तो हमें अपनी गति बदलनी होती है. विकेट नहीं गंवाने हैं, नहीं तो निचले क्रम पर दबाव बढ़ेगा. मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा है कि वे 180-190 का स्कोर डिफेंड कर सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है. इस मुकाबले से पहले, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि टीम दबाव में नहीं है. वहीं, साउथ अफ्रीका के कोच ने भारतीय टीम की कमजोरी को एक्सपोज करने की बात कही है.
वीडियो: T20 World Cup: क्या भारत से हार के बाद टूर्नामेंट से होगी पाकिस्तान की विदाई?

















.webp?width=120)




