The Lallantop

‘सूर्यकुमार यादव मेरे बेटे जैसा…’, संजू सैमसन के पिता ने ट्रोल्स को बेटे की तरह 'धो डाला'

विश्वनाथ ने कहा कि सूर्या ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, वो जानबूझकर नहीं था. सूर्या और कोच गौतम गंभीर ने संजू का सबसे ज्यादा सपोर्ट किया है.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन बनाए थे. (फोटो- PTI)

T20 World Cup 2026 में संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मैच में 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. जिसकी मदद से भारत सेमीफाइनल में पहुंचा. संजू की इस पारी के बाद इंडियन टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को काफी ट्रोल किया गया था. इस बीच सैमसन के पिता विश्वनाथ सैमसन ने ट्रोल्स को सीधा जवाब दिया है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव को एक ‘सच्चा कप्तान’ बताया, और ये तक कहा कि भारतीय कप्तान के अंदर किसी भी तरह का अहंकार नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

संजू सैमसन के पिता विश्वनाथ सैमसन ने केरल के स्थानीय अखबार मातृभूमि से बातचीत में कहा कि सूर्यकुमार एक सच्चे कप्तान हैं. उन्होंने कहा,

“सूर्यकुमार यादव के अंदर कोई अहंकार नहीं है. वे हमेशा टीममेट्स का साथ देते हैं और उनकी तारीफ करते हैं.”

Advertisement

विश्वनाथ ने आगे बताया,

“वो एक सच्चे कप्तान हैं. हम सभी जानते हैं कि सूर्यकुमार यादव संजू का कितना सपोर्ट करते हैं. हमें उनकी इस बात को उस स्तर तक नहीं ले जाना चाहिए. उनके बोलने का तरीका थोड़ा अलग है, हमें उस अंतर को समझना चाहिए.”

विश्वनाथ ने आगे कहा कि सूर्या ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, वो जानबूझकर नहीं था. संजू के पिता बोले,

Advertisement

“लोग उनके शब्दों को इतना बढ़ा-चढ़ाकर न देखें. सूर्या और कोच गौतम गंभीर ने संजू का सबसे ज्यादा सपोर्ट किया है. कोई भी संजू को उतना सपोर्ट नहीं कर रहा जितना सूर्या और गंभीर कर रहे हैं. मेरे लिए सूर्या बेटे जैसा है.”

सूर्या ने क्या बोला था?

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने काफी टारगेट किया. सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में कैसे शामिल किया जाए. सूर्या ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “क्या मैं अभिषेक शर्मा की जगह संजू को खिलाऊं? या फिर तिलक वर्मा की जगह?” ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

उस समय संजू फॉर्म में नहीं थे, इसलिए टीम में उनकी जगह नहीं मिल रही थी. और टीम कॉम्बिनेशन में भी वो फिट नहीं बैठ रहे थे. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में संजू ने कमाल कर दिया. उन्होंने नाबाद 97 रनों की पारी खेली और भारत ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस पारी के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का पुराना वीडियो फिर से वायरल हुआ और लोग सूर्या को ट्रोल करने लगे.

हालांकि, सूर्या ने मैच के बाद संजू की पारी की जमकर तारीफ की थी, और मैदान पर टोपी उतारकर उन्हें सम्मान दिया. बाद में एक वीडियो में संजू ने भी मजाक में कहा, “रुलाएगा क्या पगले?”

भारतीय टीम को अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को सेमीफाइनल खेलना है. संजू इस मैच भी बढ़िया परफॉर्म करने की कोशिश करेंगे. हालांकि, उनके सामने चुनौतियां भी हैं. जोफ्रा आर्चर जैसे पेसर से उन्हें निपटना होगा. संजू की एक और दमदार पारी टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा सकती है.

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement