The Lallantop

आईपीएल का मौसम करीब आते ही सुरेश रैना के बल्ले में आग लग गई है!

13 चउवे, सात छक्के...बंगाल को उड़ा के धर दिया.

Advertisement
post-main-image
रैना ने 59 बॉलों पर नाबाद 126 रनों की पारी खेली है.
आईपीएल का कोई भी एडिशन उठा के देख लो. टॉप रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एक नाम जरूर होगा. टीम इंडिया में भले इनका बल्ला चले ना चले. मगर आईपीएल में इस आदमी का बल्ला आग उगलता है. बात कर रहे हैं सुरेश रैना की. आईपीएल का मौसम करीब आते ही एक बार फिर इनका बल्ला आग उगलने लगा है. ताबड़तोड़ चलने लगा है. मार छक्का, चउवा उड़ा दिया है. शतक जड़ दिया है. वो भी 49 गेंदों पर.
ये सब हुआ है सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में. उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए रैना ने 126 रन की पारी खेली है. वो भी महज 59 बॉलों में. 13 चौकों और 7 छक्कों के साथ. और इस पारी का प्रकोप झेला बंगाल की टीम ने. यूपी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मगर ओपनर समर्थ सिंह बिना खाता खोले पहले ही ओवर में निकल लिए. दूसरे ओपनर शिवम चौधरी भी 8 रन बनाकर आउट हो गए. फिर मैदान पर आए सुरेश रैना. मार-मारकर भूंसा भर दिया. 213 का स्ट्राइक रेट. उनका बखूबी साथ निभाया अक्शदीप नाथ ने. 43 गेदों पर 80 रन बनाए. मगर रैना अभेद रहे. अचूक रहे. नॉटआउट गए. जनता को बता दिया- आई एम बैक. टीम ने 20 ओवर में बनाए 235 रन.
यूपी का स्कोरकार्ड.
यूपी का स्कोरकार्ड.

बंगाल को टार्गेट मिला 236 रनों का. शुरुआत उनकी भी ताबड़तोड़ रही. ओपनर श्रीवत्स गोस्वामी ने 28 बॉल पर 57 रन जड़ दिए. मगर उनके बाद कोई खास नहीं कर पाया. श्रीवत्स को निपटाया चाइनामैन कुलदीप यादव ने. इसके बाद एक-एक करके बंगाल के विकेट गिरते गए. पूरी टीम कुल मिलाकर 160 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई. कुलदीप यादव ने मैच में चार विकेट लिए.
बंगाल का स्कोरकार्ड.
बंगाल का स्कोरकार्ड.

कुल मिलाकर रैना जो इतने दिनों से जिम में पसीना और पैसा बहा रहे थे, वो वसूल हो गया है. फील्ड पर इसका असर साफ देखने को मिला. ये खबर सबसे ज्यादा भाने वाली है चेन्नै सुपरकिंग्स को, जोकि एक बार फिर आईपीएल में वापस आ गई है. साथ ही उसने रैना को रिटेन कर लिया है. ये पारी टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को भी जरूर भाएगी, मगर इसका फायदा रैना को कब मिलेगा ये नहीं कहा जा सकता. फिलहाल तो यूपी की टीम की बल्ले-बल्ले है. अब यूपी का अगला मैच 23 जनवरी को तमिलनाडु से है. देखने वाला होगा कि रैना का बल्ला इसमें क्या कमाल करता है.


ये भी पढ़ें: 
राहुल द्रविड़ ने 4 विकेट भी लिए थे, वीडियो देख जान ल्यो कौन-कौन था शिकार

साउथ अफ्रीका की ये पिच देखो, इंडिया को 3-0 से निपटाने का पूरा इंतजाम है

भारत तो विदेश में मैच हार रहा, ऑस्ट्रेलिया को तो अपने घर में ही धो दिया गया है

प्रचंड फॉर्म में हैं ऋषभ पंत, कोई सेलेक्टर्स को बता दो यार

बिना 6 छक्के मारे एक ओवर में डुमिनी ने बना डाले 37 रन

नाचो भइया! पाकिस्तान को हराकर भारत ने वर्ल्डकप जीत लिया है

61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गई

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement