The Lallantop

सुनील नारायण जैसा कोई नहीं! IPL में जो-जो रिकॉर्ड्स बनाए, शायद ही कोई बना पाए

सुनील नारायण उन 60 बैटर्स में से हैं जिन्होंने IPL में सेंचुरी जड़ी है. इसके अलावा, वह उन 109 प्लेयर्स में भी शामिल हैं जिन्होंने IPL में एक हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. इन स्टैट्स से पता चलता है कि सुनील नारायण मिरेकल मैन हैं.

Advertisement
post-main-image
सुनील नारायण IPL में 200 या उससे अधिक विकेट लेने वाले ओवरऑल दुनिया के तीसरे बॉलर हैं. (फोटो- PTI)

मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण (Sunil Narine) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की. उन्होंने IPL में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. टूर्नामेंट में यह अचीवमेंट हासिल करने वाले वह पहले ओवरसीज बॉलर हैं. 3 मई को SRH के खिलाफ नारायण ने 2 विकेट लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पहले ओवरसीज बॉलर

सुनील नारायण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले विदेशी बॉलर हैं. IPL में अब तक दुनियाभर के कई दिग्गज बॉलर खेल चुके हैं. लेकिन, इनमें से कोई भी बॉलर 200 विकेट नहीं ले पाया. ड्वेन ब्रावो, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा और राशिद खान जैसे धुआंधार बॉलर भी ये करिश्मा करने में नाकाम रहे.

सुनील नारायण ने 197 IPL मैचों की 195 इनिंग्स में 200 विकेट पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया. इस लीग में उनकी बेस्ट बॉलिंग 19 रन देकर 5 विकेट लेना है. उन्होंने IPL में अब तक सात बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट चटकाए हैं.

Advertisement
स्पेशल लिस्ट में सुनील नारायण

आंकड़ों पर नजर डालें तो सुनील नारायण उन 34 बॉलर्स में शामिल हैं जिन्होंने IPL में एक मैच में 5 विकेट लिए हैं. वह उन 18 बॉलर्स में भी शामिल हैं जिन्होंने IPL में हैट्रिक लगाई है. सुनील नारायण उन 15 प्लेयर्स में भी हैं जिन्हें ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ का अवॉर्ड दिया गया है. 

इसके अलावा, वह उन टॉप-3 बॉलर्स में भी शामिल हैं जिन्होंने IPL में 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. यह लिस्ट यहीं नहीं खत्म होती.

सुनील नारायण उन 60 बैटर्स में से हैं जिन्होंने IPL में सेंचुरी जड़ी है. इसके अलावा, वह उन 109 प्लेयर्स में भी शामिल हैं जिन्होंने IPL में एक हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. इन स्टैट्स से पता चलता है कि सुनील नारायण मिरेकल मैन हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 15 हजार करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, नए मालिक पहले क्रिकेट खेलते थे

सुनील नारायण इम्पैक्ट प्लेयर एरा में सिर्फ दूसरे ऐसे बॉलर हैं जिन्होंने अपनी बॉलिंग की साख बचाकर रखी. इम्पैक्ट प्लेयर रूल लागू होने के बाद जिन-जिन बॉलर्स के नाम कम से कम 25 विकेट है, उन बॉलर्स में सिर्फ सुनील नारायण और जसप्रीत बुमराह की इकोनमी ही 7.5 से कम रही है.

200 विकेट लेने वाले तीसरे बॉलर

सुनील नारायण IPL में 200 या उससे अधिक विकेट लेने वाले ओवरऑल दुनिया के तीसरे बॉलर हैं. इसके अलावा, वह दूसरे स्पिनर हैं जिन्होंने IPL में 200 या उससे अधिक विकेट लिए हैं. इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल टॉप पर हैं. उन्होंने 179 इनिंग्स में 228 विकेट अपने नाम किए हैं. 

दूसरे नंबर पर इंडियन पेसर भुवनेश्वर कुमार हैं. भुवी IPL में अब तक 199 इनिंग्स में 215 विकेट ले चुके हैं. भुवी IPL में 200 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले फास्ट बॉलर हैं. 

वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement