The Lallantop

पाकिस्तान की हरकत पर गावस्कर की बात ICC को मान लेनी चाहिए!

पाकिस्तान सरकार ने वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) शुरू होने से ठीक पांच दिन पहले यह फैसला किया है कि वह अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की इजाजत तो देगी लेकिन उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी.

Advertisement
post-main-image
सुनील गावस्कर ने ICC को सलाह दी है. (Photo-PTI)

वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में भारत के खिलाफ मैच ना खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का बयान आया है. गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने ICC को सलाह दी है कि पाकिस्तान को ऐसी सजा दी जाए कि कभी कोई दूसरी टीम आखिरी समय पर ऐसा कुछ न सके. पाकिस्तान सरकार ने वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) शुरू होने से ठीक पांच दिन पहले यह फैसला किया है कि वह अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की इजाजत तो देगी लेकिन उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सुनील गावस्कर ने ICC को दी सलाह

सुनील गावस्कर का मानना है कि अगर किसी टीम को टूर्नामेंट से हटना है तो पहले ही हट जाना चाहिए था. आखिरी समय में ऐसा करना गलत है. उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि अगर आप आखिरी समय में नाम वापस लेते हैं, तो यह एक समस्या है. अगर आप पहले ही नाम वापस ले लेते हैं, तो यह बिल्कुल अलग बात है. लेकिन अगर आप आखिरी समय में, टूर्नामेंट से ठीक पहले नाम वापस लेते हैं, तो हां, मुझे लगता है कि ICC को ज़रूर दखल देना चाहिए और कुछ कार्रवाई करनी चाहिए.

Advertisement

गावस्कर चाहते हैं कि ICC  उदाहरण सेट करे ताकि कोई और ऐसा करने का न सोचे. उन्होंने कहा,

मुझे नहीं पता कि वे क्या एक्शन लेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें और भी कई बोर्ड शामिल हैं, इसलिए यह सिर्फ़ एक इंसान का फैसला नहीं होगा. हालांकि, यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिससे यह पक्का हो जाए कि भविष्य में कोई दूसरी टीम भी ऐसा करने के बारे में न सोचे.

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

Advertisement

ICC शायद भारत के खिलाफ खेलने से मना करने पर पाकिस्तान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा, लेकिन ऐसी कार्रवाई का नतीजा क्या होगा, यह मैं नहीं कह सकता. यह पक्का है कि पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से ICC बहुत नाराज़ होगा.

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के लिए उठाया कदम

पाकिस्तान सरकार के इस फैसले को इस विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किये जाने के विरोध के तौर पर देखा जा रहा है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी लेकिन आईसीसी ने उसे ठुकरा दिया था. इसके बाद बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया. पाकिस्तान ने ICC के इस फैसले का विरोध किया. सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ‘‘मैदान पर नहीं उतरेगी.’’

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान को पड़ेगा भारी, ICC से मिल सकता है झटका 

पाकिस्तान की सरकार ने सोशल मीडिया पर कहा,  

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा था कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद टीम की भागीदारी पर अंतिम फैसला सरकार द्वारा लिया जाएगा.

वीडियो: पाकिस्तान और बांग्लादेश के कारण भारत की ओलंपिक की मेजबानी खतरे में पड़ जाएगी?

Advertisement