सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) के IPL फ्रैंचाइज़ के बढ़ते प्रभाव वाले बयान पर पलटवार किया है. गावस्कर के मुताबिक कुछ पूर्व विदेशी क्रिकेटर चाहते हैं कि अधिक स्पॉन्सर्स को आकर्षित करने के लिए BCCI भारतीय क्रिकेटर्स को उनकी T20 लीग में खेलने की अनुमति दे.
स्पॉन्सर्स के चक्कर में IPL से जलती हैं दूसरी T20 लीग्स!
गावस्कर ने दिया एडम गिलक्रिस्ट को करारा जवाब.


दरअसल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के इस सीजन बिग बैश लीग की जगह UAE में होने वाली फ्रैंचाइज़ लीग को तवज्जो देने की बात सामने आई थी. अपने समय के दिग्गज ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर रहे एडम गिलक्रिस्ट ने इसके बाद विश्व क्रिकेट में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रैंचाइज़ के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जाहिर की थी. साथ ही उन्होंने अन्य लीग में भारतीय क्रिकेटर्स के नहीं शामिल होने पर भी सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था,
‘ये बेहद शानदार होगा अगर भारतीय खिलाड़ी दुनियाभर की T20 लीग में खेलते हैं. और मैं पर्सनली ये महसूस करता हूं कि इससे IPL की लोकप्रियता कम नहीं होगी. अगर वो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में खेलते हैं, तो ये सिर्फ उन्हें एक ब्रांड के रूप में स्थापित करेगा. मैं IPL की आलोचना नहीं कर रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ी बिग बैश लीग में क्यों नहीं खेलते? मुझे कभी भी इसका ईमानदार जवाब नहीं मिला. IPL दुनिया का एक बेहतरीन T20 कम्पटीशन है. लेकिन अन्य बोर्ड और देशों को भी समृद्ध होने देना महत्वपूर्ण है.’
अब सुनील गावस्कर ने उनको जवाब दिया है. गावस्कर का कहना है कि इस तरह की बात करने वाले लोग चाहते हैं, कि भारतीय क्रिकेटर्स के शामिल होने से उनकी लीग को अधिक स्पॉन्सर मिलें. उन्होंने कहा,
# ऑस्ट्रेलिया को सता रहा डर'कुछ पूर्व विदेशी खिलाड़ियों ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों को बिग बैश या हंड्रेड खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए. वो चाहते हैं कि उनकी लीग्स को अधिक स्पॉन्सर मिलें. वे अपनी क्रिकेट के बारे में चिंतित हैं, जो पूरी तरह से समझ में आता है. लेकिन जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड यह सुनिश्चित करके अपने क्रिकेट की रक्षा करना चाहता है. बोर्ड चाहता है कि उनके खिलाड़ी अपने मैच के लिए तरोताजा रहें. और इस तरह उन्हें विदेशों में खेलने से रोका जा रहा, तो 'पुरानी शक्तियों' (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) को ये बात हजम नहीं हो रही है.'
दरअसल UAE में एक और नई T20 लीग शुरू होने जा रही है. छह टीम्स की इस लीग में कई कुछ टीम्स IPL फ्रैंचाइज़ की ही हैं. UAE में खिलाड़ियों को जितने पैसे ऑफर किए जा रहे हैं, वह बिग बैश लीग से बहुत ज्यादा हैं. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस बात का डर सता रहा है कि प्लेयर्स कहीं पैसों की वजह से बिग बैश लीग छोड़कर वहां खेलने ना चले जायें.
ऐसे प्लेयर्स में डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स भी शामिल हैं. वॉर्नर को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं, कि वो अगले साल होने वाली UAE लीग में शामिल होंगे. वॉर्नर की BBL से कोई डील नहीं है, ऐसे में अगर वो इस लीग से जुड़ना चाहेंगे, तो उन्हें रोक पाना मुश्किल होगा.
कॉमनवेल्थ में रिकॉर्ड बनाने पर नीरज चोपड़ा ने दी अरशद नदीम को बधाई






















