The Lallantop

Bigg Boss में दीपिका कक्कड़ को 'बहन' मानने वाले श्रीसंत ने अब उनके बारे में क्या कहा?

The Lallantop के Guest In The Newsroom शो में Sreesanth से क्रिकेट से लेकर उनके जीवन के कई मुद्दों पर बात हुई. इस दौरान उनके Bigg Boss के सफर और वहां उनकी ‘बहन’ Dipika Kakar Ibrahim के बारे में भी सवाल किए गए.

Advertisement
post-main-image
श्रीसंत(दाएं) ने बिग बॉस में बनी अपनी 'बहन' दीपिका कक्कड़ (बाएं) के रिश्ते पर खुलकर बात की. (फोटो-ms.dipika, इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत ने लल्लनटॉप के शो में कहा कि बिग बॉस 12 के दौरान और बाद में उनका टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम से कोई संपर्क नहीं है।
  • बिग बॉस 12 में दोनों के बीच संबंध बने लेकिन बाहर उनके फैंस और परिवारों के बीच मतभेद और सोशल मीडिया पर विवाद होने के कारण उनका रिश्ता प्रभावित हुआ।
  • श्रीसंत ने बताया कि वे दीपिका को शो के बाद कॉल करेंगे, इसके बाद दोनों के बीच संवाद बहाल हो सकता है; दीपिका अब यूट्यूब पर फैमिली व्लॉग्स बनाती हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत बिग बॉस के 12वें सीजन में नजर आए थे. सीजन के दौरान उनकी जर्नी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही. उनका नाम 12वें सीजन के ‘कंट्रोवर्शियल’ कंटेस्टेंट्स में लिया जाता है. बिग बॉस के घर में रहते हुए टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, श्रीसंत की ‘बहन’ बनीं. हालांकि, अब दोनों के बीच ना बातचीत होती है और ना ही कोई कॉन्टैक्ट है. लेकिन क्यों? इसका जवाब अब खुद श्रीसंत ने दे दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लल्लनटॉप के खास शो ‘गेस्ट इन द न्यूज रूम’ में श्रीसंत ने शिरकत की. बातचीत के दौरान उन्होंने अपने और दीपिका इब्राहिम के रिश्ते के बारे में कहा,

‘हमारा अब कॉन्टैक्ट नहीं है. बिग बॉस के घर के अंदर हमने रिश्ता कायम रखा. बिग बॉस के घर में जो होता था वो मेरे और दीपिका जी के सामने होता था. लेकिन बिग बॉस के घर के बाहर क्या हो रहा था, वो हमें नहीं पता चलता था. बाहर दीपिका जी के फैन्स मेरे और मेरी फैमिली के बारे में नेक्स्ट लेवल लिख रहे थे.’

Advertisement

श्रीसंत ने बताया कि BB के घर के अंदर की स्टोरी बाहर नहीं थी. श्री 'फैम' एक साइड था. दीपिका फैम (फैंस) एक साइड में था और एक दीपिका-श्री फैम एक अलग साइड पर था. ये सब मुझे बाद में पता चला. फिर भी मैंने कहा कि चलो ठीक है. श्रीसंत ने आगे कहा,

‘बनाई हुई फैमिली का भी रिश्ता अच्छा है. उनको (दीपिका) और उनकी फैमिली को पूरा प्यार और सम्मान है. लेकिन दीपिका की मैनेजर ने मेरी पत्नी को फॉलो-अनफॉलो किया. उनके फैंस ने भी मेरी पत्नी के बारे गलत लिखा. मेरी बेटी के बारे में भी बहुत कुछ गलत लिखा था.’

श्री ने शो में बताया कि BB के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें कई बातें बताई थीं, जिनमें दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम की ओर से किए गए कॉमेंट्स का जिक्र था. हालांकि,श्रीसंत ने खुलकर नहीं बताया कि शोएब ने ऐसा क्या कहा था, जिससे दीपिका और श्रीसंत के रिश्ते खराब हो गए.

Advertisement
Bigg Boss 12
  शो के फिनाले में दीपिका और श्रीसंत. (फोटो- इंडिया टुडे)   

दरअसल, BB 12 का ताज दीपिका के सिर सजा था, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बात श्रीसंत के फैंस को रास नहीं आई थी. श्री के फैंस दीपिका के बारे में आपत्तिजनक कॉमेंट्स करने लगे थे. यहां तक कि एक फैन ने दीपिका पर ‘एसिड अटैक’ की भी धमकी दे दी थी.

बाद में दीपिका ने अचानक श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. कुछ दिन बाद श्री ने भी दीपिका को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अनफॉलो कर दिया. तब से आज तक दोनों के बीच कोई राब्ता नहीं हुआ. 

हालांकि, श्री ने लल्लनटॉप से कहा कि वो शो के बाद दीपिका को कॉल करेंगे. दीपिका अब टीवी की दुनिया से दूर यूट्यूब पर फैमिली व्लॉग्स बनाती हैं.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement