The Lallantop

निखिल द्विवेदी ने बताया, शाहरुख अपनी फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते, फिर इतने पैसे कैसे कमाते हैं?

"900 करोड़ की रिकवरी" - 'दबंग 3' के प्रोड्यूसर ने शाहरुख की फीस का पूरा गणित समझा दिया.

Advertisement
post-main-image
कुछ समय पहले निखिल द्विवेदी ने कहा था कि शाहरुख-सलमान जैसे स्टार्स प्रोड्यूसर्स को नुकसान नहीं होने देते.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान फिल्मों की फीस नहीं लेते और उनकी कमाई प्रॉफिट शेयरिंग, डिजिटल, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स से होती है, जो उनकी फिल्मों की कुल कमाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  • अधिकारियों और प्रोड्यूसर के साथ उनकी साइड-इनकम स्ट्रैटजी इस बात पर आधारित है कि वे अपफ्रंट फीस के बजाय बाद के प्रॉफिट से अपनी हिस्सेदारी रखते हैं, जिससे उत्पादन पर आर्थिक दबाव कम होता है।
  • इस रणनीति के कारण शाहरुख खान को बड़ी सफल फिल्में जैसे 'जवान' और 'पठान' से भारी मुनाफा हुआ है, और यह मॉडल वर्तमान में कई ए-लिस्ट सुपरस्टार्स द्वारा अपनाया जा रहा है।

Shah Rukh Khan देश के सबसे अमीर एक्टर हैं. मगर उन्होंने कई मौकों पर बताया है कि वो अपनी फिल्म से एक रुपए की फीस भी नहीं लेते. फिर वो पैसे कैसे कमाते हैं? इसका गणित एक्टर और प्रोड्यूसर Nikhil Dwivedi ने समझाया है. उन्होंने बताया कि शाहरुख एक ऐसी बिजनेस स्ट्रैटजी अपनाते हैं, जिससे बिना कोई फीस लिए खूब सारे पैसे कमा लेते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

निखिल को 'दबंग 3' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्में प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है. पिछले दिनों उन्होंने अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की ‘बंदर’ प्रोड्यूस की थी. उस फिल्म के प्रमोशन करने के लिए वो रणवीर अलहाबादिया के पॉडकास्ट पर गए थे. बातचीत के दौरान रणवीर ने उनसे पूछा कि आज के दौर में एक्टर्स कितनी फीस लेते हैं? जब निखिल ने उनसे कोई एक नाम सुझाने कहा, तो उन्होंने शाहरुख का ज़िक्र किया. इस पर निखिल ने बताया कि वो अपनी मूवीज़ से ढेले भर की फीस भी नहीं लेते.

तो फिर शाहरुख पैसे कैसे कमाते हैं, इसका गणित समझाते हुए निखिल बताते हैं,

Advertisement

"शाहरुख एक रुपए की फीस भी नहीं लेते. वो बहुत स्मार्टली काम करते हैं. मान लीजिए आप उनकी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. तो आप उनके पास जाते और कहते कि हमारी ये फिल्म बनेगी 200 करोड़ में. आपकी फीस होगी 150 से 200 करोड़ रुपए. शाहरुख की फिल्म 500, 600 या 700 करोड़ कमा रही है. साथ ही उनके डिजिटल, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स की कीमत अगर 200 करोड़ है- तो 900 करोड़ की रिकवरी तो है."

निखिल आगे जोड़ते हैं,

"शाहरुख प्रोड्यूसर से कहते हैं कि इसमें से 200 करोड़ मैं ले लूंगा. लेकिन ये 200 करोड़ आप मुझे अपफ्रंट मत दीजिए. वो बोलते हैं- ‘मेरे नाम से फिल्म का सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट् एक खास अमाउंट में बिकेगा. आप पहले इस फिल्म को बना लीजिए. फिर जो इसके सभी राइट्स की सेल होगी, उन्हें मैं रख लूंगा'. बाकी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म चलेगी और उसका जो प्रॉफ़िट वापस आएगा, वो प्रोड्यूसर के साथ अगर शाहरुख चाहें, तो खुद भी रख सकते हैं."

Advertisement

मौजूदा दौर में ज्यादातर ए-लिस्ट सुपरस्टार्स प्रॉफ़िट शेयरिंग करते हैं. कई ऐसे भी हैं, जो फीस में कटौती कर प्रॉफ़िट मार्जिन बढ़वा लेते हैं. इससे फिल्म प्रोडक्शन पर आने वाला दबाव थोड़ा कम हो जाता है. लेकिन शाहरुख के बारे में कहा जाता है कि वो ज्यादातर मौकों पर अपनी पूरी फीस प्रॉफिट शेयरिंग से ही निकालते हैं. 'आप की अदालत' शो में उन्होंने दावा किया था कि वो पिछले कई सालों से ऐसा ही कर रहे हैं. हालिया सालों में उन्होंने 'जवान' और 'पठान' से खूब मुनाफ़ा कमाया है. ‘पठान’ को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था, वहीं ‘जवान’ के प्रोड्यूसर शाहरुख खुद थे. 

वीडियो: ‘किंग’ से शाहरुख खान तोड़ेंगे 3000 करोड़ का रिकॉर्ड?

Advertisement