The Lallantop

आकिब नबी के जाबड़ फैन हुए गांगुली, आगरकर से भी कर दी सिफारिश

रणजी ट्रॉफी 2025-2026 के सीजन में जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब (Auqib Nabi) ने कमाल की बॉलिंग की है. वह इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं. उनकी इस धुआंधार बॉलिंग को देखकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने उन्हें नेशनल टीम में चुने जाने की मांग की है.

Advertisement
post-main-image
आकिब नबी ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. (फोटो- PTI)

रणजी ट्रॉफी 2025-2026 का सीजन जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पेसर आकिब नबी (Auqib Nabi) के लिए किसी कीमती दस्तावेज की तरह है. यह वो सीजन है, जिसमें आकिब अपनी सफलता के शिखर पर पहुंचे. रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में उन्होंने अपनी बॉलिंग का लोहा मनवाया. वह इस सीजन के मोस्ट सक्सेसफुल बॉलर हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपनी टीम के लिए क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में विकेट्स का ‘पंजा’ खोला. उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी फाइनल जीतने के करीब है. आकिब नबी की बॉलिंग से फॉरमर कैप्टन सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) भी काफी इंप्रेस्ड हैं. उन्होंने नबी को टीम इंडिया में सेलेक्ट किए जाने की मांग की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
नबी ने रणजी में मचाया धमाल

रणजी ट्रॉफी 2025-2026 का सीजन आकिब नबी की बेहतरीन बॉलिंग के लिए याद किया जाएगा. करंट सीजन में उन्होंने सही लाइन-लेंथ और नपी तुली गेंदबाजी से अपोनेंट बैटर्स को खूब परेशान किया. यही वजह है कि आकिब मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा 60 विकेट लेने में सफल रहे. उनकी विकेट्स की इस संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है. क्योंकि, कर्नाटक की दूसरी पारी में उन्हें फिर बॉलिंग करने का मौका मिलेगा.

गांगुली ने की सेलेक्शन की मांग

आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी में जिस तरह से खतरनाक बॉलिंग की है, उसे देखकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली काफी प्रभावित हैं. उन्होंने टीम मैनेजमेंट से नबी को नेशनल टीम में सेलेक्ट किए जाने की मांग की. गांगुली ने एक्स पर नेशनल सेलेक्टर अजित आगरकर और बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया को टैग कर लिखा,

Advertisement

जम्मू-कश्मीर ने दुनिया को दिखा दिया कि कोशिश और इरादा क्या कर सकते हैं. उन्होंने अपने इलाके को गर्व महसूस कराया है. टफ एन्वायरमेंट अच्छे लोग बनाता है. आकिब नबी नेशनल कलर की ओर बढ़ रहे हैं. उन्हें इंग्लैंड दौरे से शुरुआत करनी चाहिए.

सौरव गांगुली की एक्स पर पोस्ट
सौरव गांगुली की एक्स पर पोस्ट
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए नबी

रणजी ट्रॉफी 2025-2026 में बॉलिंग से धमाल मचाने वाले आकिब नबी दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वह रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के सातवें बॉलर हैं. वह इस सीजन में अब तक 60 विकेट ले चुके हैं. रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में उनसे ज्यादा विकेट हर्ष दुबे ने 69, आशुतोष शर्मा ने 68, जयदेव उनादकट ने 67 और बिशन सिंह बेदी ने 64 विकेट लिए. इन बॉलर्स के अलावा डोडा गणेश और कंवलजीत सिंह ने एक सीजन में 62-62 विकेट लिए थे. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

Advertisement

Advertisement