The Lallantop

स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी बल्लेबाज बनीं, सबसे ज्यादा रनों के मामले में मिताली राज को पछाड़ा

स्मृति मंधाना ने एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ शतकीय पारी खेली. अपनी इस एक पारी से उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए.

Advertisement
post-main-image
स्मृति मंधाना ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • स्मृति मंधाना ने एशिया कप 2026 के हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में 64 गेंदों में नाबाद 124 रन बनाकर महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
  • महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के पीछे उनके लगातार प्रदर्शन, 93 अर्धशतकों और 18 शतकों के रिकॉर्ड एवं मिताली राज से बेहतर प्रदर्शन की पृष्ठभूमि है।
  • इस रिकॉर्ड के बाद स्मृति मंधाना को महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी के रूप में मान्यता मिली है और उनका प्रदर्शन भारत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है. स्मृति अब महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को पछाड़ा. एशिया कप 2026 में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाकर स्मृति ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. स्मृति ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 64 गेंद में 14 चौकों और सात छक्कों से 124 रन बनाए.

Advertisement
महिला क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

थाईलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम  पहले बल्लेबाजी करने उतरी. स्मृति मंधाना ने एक बार जो अटैक शुरू किया, वह आखिर तक जारी रहा. महज 58 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा किया लिया. जैसे ही स्मृति ने 113 रन बनाए, उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 10869 रन हो गए. और वह सभी फॉर्मेट मिलाकर, रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच गईं. स्मृति 64 गेंदों में 124 रन बनाकर नाबाद रहीं. 

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन:
10,981* – स्मृति मंधाना
10868 – मिताली राज
10740 – सूज़ी बेट्स
10273 – शार्लेट एडवर्ड्स
10007 – स्टेफ़नी टेलर

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL में बतौर इंपैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे धोनी! CSK के पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह 

स्मृति मंधाना के अन्य रिकॉर्ड

इस शतकीय पारी से उन्होंने कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. सबसे पहले उनके अर्धशतक को लेकर ही बात कर लेते हैं. मंधाना ने हॉन्गकॉन्र के खिलाफ मैच में, अपने करियर का 93वां 50+ स्कोर बनाया. वह अब इस मामले में मिताली राज के साथ टॉप पर हैं.

93 – मिताली राज
93 – स्मृति मंधाना
80 – शार्लेट एडवर्ड्स
79 – सूज़ी बेट्स
74 – स्टेफ़नी टेलर
74 – लॉरा वोलवार्ड्ट

Advertisement

वहीं स्मृति ने अपने करियर का 18वां शतक लगाकर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.  स्मृति अब महिला इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और साउथ अफ्रीका की लॉरा वालवॉर्ट को पीछे छोड़ा. दोनों के नाम 17-17 शतक हैं. 
 

18 – स्मृति मंधाना
17 – मेग लैनिंग
17 – लॉरा वोल्वार्ड्ट
15 – हेले मैथ्यूज
14 – सूजी बेट्स
14 – टैमी ब्यूमोंट

स्मृति की 124 रनों की पारी भी ऐतिहासिक है. यह महिला टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर हैं. साथ ही यह महिला एशिया कप के इतिहास में भी अब तक सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू के नाम था. उन्होंने 2022 के एशिया कप में 119 रन की पारी खेली थी. 

मैच की बात करें तो स्मृति के शतक के दम पर भारत ने पांच विकेट पर 193 रन बनाए. उनके अलावा शेफाली वर्मा (28) के साथ पहले विकेट के लिए आठ ओवर में 74 रन जोड़कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. हॉन्गकॉन्ग की ओर से ऑफ स्पिनर मरीना लैमप्लो सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 46 रन देकर दो विकेट चटकाए. रुचिता वेंकटेश और जॉयलीन कौर ने भी एक-एक विकेट चटकाया.

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाबर आजम का बल्ला खामोश, बासित अली ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Advertisement