The Lallantop

सिराज ने फेंकी ऐसी गेंद, चारों खाने चित हो गए आंद्रे रसल

द्रे रस को याद रहेगी ये गेंद.

Advertisement
post-main-image
सिराज ने रसल के स्टंप्स बिखेर दिए (स्क्रीनग्रैब)

मोहम्मद सिराज. नाम तो सुना ही होगा. इस सीजन सिराज कमाल की फॉर्म में हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ही नहीं, आधा सीजन बीतने तक वह लीग के बेस्ट पेस बोलर बने हुए हैं. और सिराज की ये फॉर्म कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ 26 अप्रैल, बुधवार को हुए मैच में भी जारी रही.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सिराज ने इस मैच में क्या किया, वो भी बताएंगे. लेकिन पहले आपको बताते हैं 19वें ओवर का हाल. अपने पहले तीन ओवर्स में 18 रन देने वाले सिराज अपना आखिरी ओवर लेकर आए. उनसे पहले वानिंदु हसरंगा ने बहुत कमाल का ओवर डाला था. उन्होंने इस ओवर में सिर्फ़ तीन रन देकर दो सेट बैट्समेन को वापस भेजा था.

हसरंगा के इस ओवर में नितीश राणा 21 गेंद पर 48 जबकि वेंकटेश अय्यर 26 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन जब सामने रिंकू सिंह जैसे बैटर खड़े हों तो पिछले ओवर का कोई मतलब नहीं होता. और सिराज को भी ये बात पहली ही गेंद पर समझ आ गई.

Advertisement
 # Siraj Bowled Russell

144 किलोमीटर प्रतिघंटे की इस लेंथ गेंद को रिंकू ने पलक झपकते ही उड़ा दिया. ऑफ स्टंप की इस गेंद को तमाम एंगल्स से परे जाते हुए रिंकू ने डीप मिडविकेट बाउंड्री के बाहर तैराया. अगली दो गेंदों पर उन्होंने लगातार दो चौके जड़े. चौथी गेंद पर सिराज ने वापसी की और ये बाउंसर डॉट रही. रिंकू ने इसके पीछे ना जाने का फैसला किया.

पांचवीं गेंद को फिर से रिंकू ने स्लॉग करने की कोशिश की. लेकिन इस पर एक सिंगल ही आया. ओवर की आखिरी गेंद. इतनी पिटाई के बाद किसी का भी कंधा झुक जाए. लेकिन सिराज अलग हैं. और तभी तो उनके सर पर पर्पल कैप है. सिराज ने ये गेंद एकदम साधकर यॉर्कर मारी.

सीधी लेग स्टंप पर. आंद्रे रसल ने अपना आगे का पैर रास्ते से हटाया और बल्ला चाबुक जैसा घुमा दिया. लेकिन इस चाबुक ही लैंडिंग खराब हो गई. गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ. और रसल के स्टंप्स बिखर गए. पहली तीन गेंदों पर 14 रन देने वाले सिराज ने ओवर का अंत पंद्रह रन देकर एक विकेट के साथ किया.

Advertisement

उन्होंने अपने चार ओवर्स में 33 रन देकर एक विकेट निकाला. हालांकि उन्हें बाक़ी बोलर्स का उतना सहयोग नहीं मिला. वानिंदु हसरंगा RCB के बेस्ट बोलर रहे. जिन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ़ 24 रन देते हुए दो बड़े विकेट लिए. बाक़ी के RCB बोलर्स की खूब पिटाई हुई. डेविड विली ने तीन ओवर में 31 रन दिए. शहबाज़ अहमद के एक ओवर में 25 रन आया. विजय कुमार ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए. जबकि हर्षल पटेल के चार ओवर में 44 रन बने.

KKR ने अपने 20 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए.

वीडियो: एम एस धोनी के लिए ईडन गार्डन हुआ पीला, फ़ैन्स ने KKR का प्लान चौपट कर दिया!

Advertisement