The Lallantop

टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए शुभमन गिल को मिलेगा 'Cricketer of the Year' अवॉर्ड

गिल भले ही वर्ल्ड कप न खेल पाए हों, लेकिन उन्होंने बाकी दो फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया हैं. साल 2025 की बात करें तो गिल ने इस साल टेस्ट फॉर्मेट में 70 से अधिक के औसत से 983 रन बनाए. उन्होंने इसी साल टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी भी संभाली थी. बतौर कप्तान उनकी पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ थी. इस सीरीज में उन्होंने 754 रन बनाए थे.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल टी20 टीम से बाहर हैं लेकिन वनडे और टेस्ट में टीम के कप्तान हैं. (Photo-PTI)

भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) भले ही वर्ल्ड चैंपियन टी20 टीम का हिस्सा न हों लेकिन उन्हें बड़ा सम्मान मिलने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल का 15 मार्च को BCCI के सालाना अवॉर्ड फंक्शन में ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना जाना तय है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गिल भले ही वर्ल्ड कप न खेल पाए हों, लेकिन उन्होंने बाकी दो फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया हैं. साल 2025 की बात करें तो गिल ने इस साल टेस्ट फॉर्मेट में 70 से अधिक के औसत से 983 रन बनाए. उन्होंने इसी साल टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी भी संभाली थी. बतौर कप्तान उनकी पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ थी. इस सीरीज में उन्होंने 754 रन बनाए थे.

चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में गिल का अहम रोल

गिल चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 188 रन बनाए. इस फॉर्मेट में पूरे साल में कुल 490 रन बनाए. गिल ने कुल मिलाकर तीनों फॉर्मेट में 49 के औसत से 1,764 रन स्कोर किए, जिनमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं.

Advertisement

टी20 फॉर्मेट में गिल का प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा, लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला जमकर चला. IPL में उन्होंने गुजरात टाइटन्स की तरफ से खेलते हुए 50 की औसत से 650 रन बनाए. एशिया कप के दौरान उन्हें टीम में वापस बुलाया गया, जिसके चलते भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी तोड़नी पड़ी. गिल को उप-कप्तान भी बनाया गया और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका दिया. इससे रिंकू सिंह के फिनिशर के रूप में खेलने के मौके भी कम हो गए.

टी20 में फेल रहे गिल

गिल फिर भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए. टीम में वापसी के बाद उन्होंने 24.25 के औसत और 137.26 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले गिल को बाहर करके ईशान किशन को टीम में मौका दिया गया और यह सही भी साबित हुआ. सैमसन और ईशान किशन टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर रहे.

यह भी पढ़ें- संजू नहीं, इस खिलाड़ी को देना था बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड... ऐसा बोलने की वजह भी डिवीलियर्स ने बताई

Advertisement

गिल अब आईपीएल 2026 के जरिए सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी करने की कोशिश करेंगे. गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए, वह 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. यह उन्हें टी20 क्रिकेट में अपनी साख फिर से साबित करने का एक शानदार मौका दे सकता है. 

राहुल द्रविड़ को भी मिलेगा अवॉर्ड

गिल के अलावा भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए कर्नल सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाना भी तय माना जा रहा है. उनके हेड कोच रहते हुए भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ एसोसिएशन का पुरस्कार मिलने की संभावना है.

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

Advertisement