लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर जमकर चर्चा हुई. कहा जा रहा था कि यह रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. रोहित ने इस मुकाबले में शतक लगाया और उनपर सवाल उठाने वालों की बोलती बंद कर दी. लेकिन मैच के बाद जब शुभमन गिल से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि संन्यास को लेकर उनकी रोहित शर्मा से कोई बात नहीं हुई है.
रोहित शर्मा ने संन्यास को लेकर शुभमन गिल से कुछ कहा?
रोहित ने लॉर्ड्स वनडे में 138 रन की शानदार पारी खेली थी. रोहित ने अपनी इस पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगाए. वह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे में शतक लगाने वाले देश के पहले बल्लेबाज बने.


मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल से सवाल हुआ कि क्या रोहित शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर कोई संकेत दिया है. गिल ने कहा कि इस बारे में उन्हें रोहित शर्मा से बात करने का समय नहीं मिला है. रोहित ने उन्हें कुछ नहीं बताया. गिल को लगता है कि सारी बातें मीडिया में आ चुकी हैं, लेकिन इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है. रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि रोहित के भविष्य को लेकर उन्हें बता दिया गया है. मैनेजमेंट एक पेज पर है. लेकिन गिल के इस बयान के बाद साफ लगता है कि अगर कोई ऐसी चर्चा हुई भी तो वह उसमें शामिल नहीं थे.
रोहित शर्मा क्या बोले?यही नहीं, BCCI ने रोहित का जो वीडियो शेयर किया उसमें भी यही कुछ नजर आता है. रोहित कहते हैं कि इस तरह की खबरें उनके लिए बाहरी शोर हैं. रोहित ने कहा कि उनका काम अच्छी बल्लेबाजी करना है. देश का प्रतिनिधित्व करना है. जब से उन्होंने डेब्यू किया है, तभी से ये बाहर की बातें होती आई हैं. जब तक वह यहां रहेंगे, ऐसी बातें होती रहेंगी. ये सब उनके लिए कोई मायने नहीं रखता. जो मायने रखता है वो ये कि वह मैदान पर क्या करते हैं.
रोहित ने कहा कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं, अपनी टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करते हैं. अभी रोहित का फोकस सिर्फ इसी पर है. रोहित को लगता है कि इन बाहरी बातों से ही मजा आता है. रोहित का काम ग्राउंड के अंदर है और बाकी लोगों का बाहर.
यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप जीतते ही मैदान पर पिता से क्यों 'भिड़े' पेद्री? पेनल्टी किक का इमोशनल कनेक्शन!
आपको बता दें कि रोहित ने लॉर्ड्स वनडे में 138 रन की शानदार पारी खेली थी. रोहित ने अपनी इस पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगाए. वह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे में शतक लगाने वाले देश के पहले बल्लेबाज बने. इस पारी के लिए उनकी जमकर तारीफ भी हुई है.
वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में रोहित ने लगाई अफवाहों पर लगाम, यंगस्टर्स हुए फेल











