The Lallantop

गिल ने शतक मार कर ली विराट, रोहित, राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी!

एक पारी से इतने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल (फोटो - PTI)

शुभमन गिल. टीम इंडिया के स्टार ओपनर. अब इन्होंने अपने जलवे T20I क्रिकेट में भी बिखेरने शुरू कर दिए है. इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड (Ind vs NZ) के बीच अहमदाबाद में खेले गए तीसरे मुकाबले में गिल ने शतक लगा दिया है. मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन टीम के लिए गिल ने 126 नॉटआउट रन की पारी खेली. और कई शानदार रिकॉर्ड बना दिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गिल अब इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ये कमाल सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली कर चुके हैं. विराट कोहली एशिया कप 2022 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर इस लिस्ट में शामिल हुए थे.

# न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हर फॉर्मेट में खूब रन!

गिल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे और T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर भी बन गए है. वनडे क्रिकेट में गिल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाए थे. और T20I में उन्होंने 63 गेंदों में 126 नॉटआउट रन्स की पारी खेली है.

Advertisement

इसके साथ अब वो T20I क्रिकेट में इंडिया के लिए सबसे बड़ी खेलने वाले प्लेयर भी बन गए हैं.

# मैच में क्या चल रहा है?

मैच का ज़िक्र करें, इस मैच में इंडियन टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. टीम के लिए ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए. ईशान किशन का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला, वो कुल एक रन बनाकर पविलियन लौट गए. ईशान के बाद गिल और राहुल त्रिपाठी ने टीम के लिए रन जोड़ना शुरू किया.

Advertisement

त्रिपाठी ने आते ही धुआंधार बल्लेबाजी की. वो 22 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए. इनके जाने के बाद गिल ने तेज़ी से अपना बल्ला चलाना शुरू किया. इस बीच सूर्या भी टीम के लिए 24 रन बनाकर लौट गए. इसके बाद हार्दिक और गिल ने मोर्चा संभाला और न्यूज़ीलैंड के बोलर्स की कुटाई करनी शुरू कर दी. टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 235 रन का टार्गेट दिया है. 

वीडियो: लियोनल मेसी का इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों ब्लॉक हुआ?

Advertisement