भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में एक बदलाव किया. पिछले मैच की प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को तीसरे मुकाबले से बाहर कर दिया गया. इसे टीम मैनेजमेंट का कड़ा फैसला बताया जा रहा है. टीम मैनेजमेंट ने रवि बिश्नोई की जगह तीसरे T20I में पेसर प्रिंस यादव (Prince Yadav) को उतारने का डिसीजन लिया. टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि यह बिश्नोई के लिए सीख है.
रवि बिश्नोई प्लेइंग-11 से बाहर, श्रेयस बोले- ‘यह उसके लिए सीख है’
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मेें टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को ड्रॉप कर दिया गया. टीम मैनेजमेंट ने बिश्नोई की जगह पेसर प्रिंस यादव (Prince Yadav) को प्लेइंग-11 में शामिल करने का फैसला किया. रवि बिश्नोई दूसरे मैच में काफी महंगे रहे थे.


इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने टीम में एक बदलाव किया है. बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव प्लेइंग-11 में आए हैं.
वहीं, रवि बिश्नोई के बारे में पूछे जाने पर श्रेयस ने कहा,
दूसरे मैच में महंगे रहे थे बिश्नोईबिश्नोई थोड़ा ज्यादा सोच रहे हैं. मैंने उनसे बात की है. लेकिन मुझे पता है कि हर प्लेयर अपनी लाइफ में उस दौर से गुजरता है. तो यह रवि बिश्नोई के लिए और टीम के लिए भी सीख है.
4 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला गया. इस मुकाबले में रवि बिश्नोई काफी महंगे रहे. वह अपनी लेग स्पिन और गुगली पर कंट्रोल नहीं दिखा पाए. इंग्लैंड के बैटर्स ने उनको जमकर टारगेट किया. इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 29 रन लुटाए. उनका यही ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. रवि बिश्नोई ने इस मैच में 4 ओवर में 60 रन दिए थे.
ये भी पढ़ें: अफगानी क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन, इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर से जंग हार गए
रवि बिश्नोई की खराब बॉलिंग का असर उनके सेलेक्शन पर भी पड़ा. BCCI ने सेलेक्टर्स 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. इस 15 सदस्यीय टीम में रवि बिश्नोई को जगह नहीं मिली.
23 जुलाई से शुरू होगी सीरीजटीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 T20I मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को होगा. दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा. जबकि, तीसरा और आखिरी T20I 26 जुलाई को होगा. ये सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेले जाएंगे.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले
















