''अगर वसीम अकरम मुझसे मैच फिक्सिंग के लिए कहते, तो मैं उनकी जान ले लेता.''पाकिस्तान के एक गेंदबाज़ ने वसीम अकरम के बारे में बिल्कुल यही लाइन कही है. क्रिकेट में रुचि रखने वाले हमारे ज्यादातर फैंस इस बात को समझ गए होंगे कि इतना खुलकर बोलने वाले पाकिस्तान में इन दिनों एक ही शख़्स हैं. नाम है शोएब अख़्तर.
शोएब अख़्तर ने ये बात उन वसीम अकरम के लिए कहा है, जिनकी वो बहुत इज्ज़त करते हैं. जिनके रास्ते पर आगे चलकर उन्होंने पाकिस्तान के लिए लंबे वक्त तक क्रिकेट खेला.
एक टीवी शो के दौरान शोएब अख़्तर ने कहा,
''मैं 1990 के कुछ मैच देख रहा था. वसीम अकरम जिस तरह से अपनी स्विंग गेंदबाजी से पाकिस्तान को मुश्किल हालात से जीत की तरफ ले जा रहे थे, वो देखकर हैरान था.''मैच फिक्सिंग के सवाल पर शोएब का जवाब

शोएब अख़्तर. फोटो: Shoaib FB
शोएब अख़्तर ने शो पर आगे बात करते हुए कहा,
''मैं ये साफ तौर पर कहता हूं कि अगर वसीम अकरम ने मुझसे मैच फिक्सिंग के लिए कहा होता, तो मैं उन्हें मार देता. लेकिन उन्होंने मुझसे कभी भी ऐसा नहीं कहा.''अकरम की बदौलत ही इतने आगे पहुंचे अख्तर
इस बातचीत में अख़्तर ने अपने शुरुआती दिनों में अकरम से मिले सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा. अख़्तर ने बताया कि किस तरह से अकरम उनकी मदद करते थे. शोएब ने बताया,
''मैं उनके(वसीम अकरम) साथ सात से आठ साल तक खेला. मैं कई ऐसे वाकये बता सकता हूं, जहां उन्होंने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को आउट कर मेरा साथ दिया, जबकि निचले क्रम के बल्लेबाजों को वो मेरे लिए छोड़ देते थे.''शोएब अख़्तर ने पाकिस्तान के लिए कुल 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 400 से अधिक विकेट चटकाए.
दूसरी ओर वसीम अकरम पाकिस्तान के एक लीजेंड गेंदबाज़ हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 900 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट चटकाए हैं.
पाकिस्तान दौरे का वो किस्सा जब इरफान के पापा मियांदाद से मिलने के लिए अड़ गए थे














