The Lallantop

धवन गली क्रिकेट खेल रहे होते तो ऐसा कैच छोड़ने पर घर भगा दिए जाते

स्लिप में छोड़ा आसान कैच.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया वर्सेज़ साउथ अफ़्रीका. पहला टेस्ट मैच चालू आहे. केप टाउन में. पहले दिन साउथ अफ़्रीका की टीम ने तूस जीतकर बैटिंग की और ऑल आउट हो गई. जवाब में बैटिंग करने आई इंडिया भी 3 विकेट खोकर दिन के अंत में खराब शुरुआत कर चुकी थी. खैर. पहले दिन गेंदबाजों ने बढ़िया परफॉर्म किया. बुमराह और पंड्या ने सधी हुई गेंदें फेंकी. लेकिन सबसे ज़्यादा इम्प्रेस किया भुवनेश्वर ने. भुवनेश्वर टूर की शुरुआत में साउथ अफ़्रीका की पिचों पर मिलने वाले बाउंस को लेकर बहुत चिंतिंत थे. उन्हें इए बात के बारे में चिंता थी कि कम स्विंग और ज़्यादा बाउंस वाली पिचों पर वो और बाकी सभी बॉलर जिन्हें साल भर से इंडियन पिचों पर गेंदें फेंकने का अभ्यास है, कैसे गेंद फेंकेंगे. लेकिन पहले दिन भुवी ने 4 विकेट लिए और साउथ अफ़्रीका की रीढ़ तोड़ दी. भुवनेश्वर को 4 की बजाय 5 विकेट मिलते. अगर धवन ने केशव महाराज को कैच कर लिया होता. उस वक़्त केशव एक भी रन बनाए बिना खेल रहे थे. भुवनेश्वर की बाहर जाती गेंद पर केशव ने बल्ला लगाया और गेंद स्लिप्स की ओर बढ़ चली. धवन ने अपनी लेफ़्ट और हाथ फैला के कैच लेना चाहा लेकिन गेंद उनकी उंगलियों को छूकर नीचे आ गई. अगर धवन ने हाथ न लगाया होता तो कैच कोहली भी ले सकते थे. केशव महाराज ने रन आउट होने से पहले 35 रन बनाए जिसने साउथ अफ्रीका को काफ़ी संभाला भी. कैच छूटने पर कोहली के चेहरे पर निराशा और गुस्से के भाव साफ़ देखे जा सकते थे.

ये भी पढ़ें:

DRS में फ़ेल होने के बाद विकेट मिलने पर कोहली ने बैट्समैन को दिया भारी सेंड-ऑफ़

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने डिविलियर्स को बोल्ड कर लिया अपना पहला टेस्ट विकेट

भुवनेश्वर कुमार का हाहाकार – 3 ओवर और साउथ अफ़्रीका के 3 विकेट

Advertisement
Advertisement