The Lallantop

'BCCI ने कहा कि 30 से ऊपर वालों को नहीं लेंगे, और फिर एक 32-33 साल के बंदे को सेलेक्ट कर लिया!'

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज ने साझा किया अपना दर्द.

Advertisement
post-main-image
सौरव गांगुली और शेल्डन जैक्सन (फोटो - PTI, Twitter)

कहा जाता है कि अगर आप डोमेस्टिक क्रिकेट में बढ़िया और लगातार परफॉर्म करते हैं. तो आपके लिए नेशनल टीम के दरवाजे खुल सकते हैं. लेकिन ऐसा हर खिलाड़ी के साथ नहीं होता. और ऐसे ही एक प्लेयर है शेल्डन जैक्सन. शेल्डन सालों से डोमेस्टिक में लगातार रन बना रहे हैं. लेकिन अभी तक उन्होंने इंडिया डेब्यू नहीं किया है. अब इस बारे में एक बड़ा खुलासा करते हुए शेल्डन ने स्पोर्ट्सकीड़ा से कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘सच कहूं तो ये सिर्फ इसी साल नहीं हुआ है. ये शुरू से हो रहा है. जितने रन और जितनी तेजी से रन मैंने बनाए हैं, मुझे नहीं लगता इस देश में किसी और ने बनाए हैं. अगर आप देखेंगे कि 75 मैच और क़रीबन 6000 रन, ये दिखाता है कि मैंने अपनी कड़ी मेहनत से क्या कुछ हासिल किया है.’

अपनी बात आगे रखते हुए जैक्सन बोले,

Advertisement

‘मेरे सेलेक्ट ना होने पर मेरी कभी किसी से कोई बात नहीं हुई थी. लेकिन मैंने एक बार किसी से पूछा था कि मुझे और क्या करने की जरूरत है. तो मुझे कहा गया कि मैं बूढ़ा हूं. उन्होंने मुझे कहा कि 30 से ऊपर की उम्र के खिलाड़ियों को हम नहीं चुन रहे हैं. लेकिन एक साल के बाद उन्होंने उस खिलाड़ी को चुना जो 32-33 साल का था. 
मैं बहुत मुखर था कि क्या कोई कानून है कि एक बार जब आप 30, 35 या 40 से ऊपर हो जाते हैं तो आपको चुना नहीं जा सकता है? तो फिर आप खुद कानून क्यों नहीं लाते?’

इंडियन टीम के लिए खेलने वाले अपने ड्रीम पर जैक्सन ने कहा,

‘यह बहुत मुश्किल है क्योंकि साल दर साल, आप लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. भारतीय घरेलू क्रिकेट इतना मुश्किल है, साल दर साल वहां लगातार बने रहना. लेकिन मेरे लिए यहीं मोटिवेशन है. जितना मुझे पिक नहीं किया जाता, उतना ही मैं सेलेक्ट होने के लिए और दृढ़ हो जाता हूं. लोगों को साबित करने के लिए नहीं, बल्कि खुद को साबित करने के लिए कि मुझमें अभी भी भूख है.’

Advertisement

बताते चलें कि शेल्डन जैक्सन ने 79 फर्स्ट क्लास मैच में 50.39 की ऐवरेज से 5947 रन बनाए है. इसमें उनके नाम 19 सेंचुरी और 31 हाफ सेंचुरी भी हैं.

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ियों और अंपायर्स को दी जाएगी पेंशन, BCCI ने कर दिया बड़ा ऐलान

Advertisement