The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होगा, पीएम शहबाज शरीफ ने ऐलान कर दिया

India vs Pakistan: PM Shehbaz Sharif ने T20 World Cup में भारत के खिलाफ मैच ना खेलने के पाकिस्तान के फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया था. उन्होंने कहा कि इस मामले में देश को Bangladesh का पूरा साथ देना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
PM शहबाज शरीफ ने कैबिनेट मीटिंग में लिया फैसला. (X @CMShehbaz/PTI)

पाकिस्तान ने एक बार फिर साफ किया है कि वो आगामी T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना मुकाबला नहीं खेलेगा. शेड्यूल के हिसाब से 15 फरवरी को श्रीलंका में भारत वर्सेस पाकिस्तान का मैच होना है. मगर अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद कंफर्म कर दिया है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ मैच में नहीं उतरेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के फैसले पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रतिक्रिया दी. बुधवार, 4 फरवरी को उन्होंने कहा, "खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए." अपने रुख पर बरकरार रहते हुए पीएम शहबाज ने कहा,

"हमने T20 वर्ल्ड कप को लेकर साफ स्टैंड लिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे."

Advertisement

उन्होंने ये बातें इस्लामाबाद में केंद्र की कैबिनेट मीटिंग को संबोधित करते हुए कहीं. उनका बयान टीवी पर भी चला. उन्होंने कहा,

"हमने इस पर ध्यान से विचार करने के बाद यह स्टैंड लिया है."

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ ना खेलने के फैसले को "सही फैसला" बताया है.

Advertisement
shehbaz sharif
कैबिनेट मीटिंग में प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ. (X)

पाकिस्तानी अखबार दी ट्रिब्यून एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच ना खेलने के पाकिस्तान के फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया था. उन्होंने कहा कि इस मामले में देश को बांग्लादेश का पूरा साथ देना चाहिए.

भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और पीएम शहबाज के बीच हुई मीटिंग के बाद लिया गया था. दरअसल, बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए T20 वर्ल्ड कप में भारत में मैच खेलने से मना कर दिया था.

इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप 2026 से हटा दिया. उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया. पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में इसे भेदभाव वाला फैसला बताया. पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम भेजने का तो फैसला किया, लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया.

वीडियो: ‘आज मैं PM को किताब दूंगा’ राहुल गांधी PM को कौन सी किताब सौंपने वाले हैं?

Advertisement