
(सोर्स: Instagarm|shanewarne2)
शेन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा.
वापस मुंबई आकर और राजस्थान रॉयल्स टीम का ब्रांड एम्बेसडर बनकर अच्छा लग रहा है. मैच शुरू होने में बस दो हफ्ते बचे हुए हैं. मुझे उम्मीद है कि टीम के लड़के अच्छा करेंगे. हमारी टीम इस साल आईपीएल जीतने के लिए फेवरिट हैं. मुझे यह भी लगता है कि इस सीजन संजू सैमसन प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट बनेंगे.शेन का यह प्रेडिक्शन सच हो या न ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन इनके प्रेडिक्शन सच होते रहे हैं. कुछ उदाहरण देख सकते हैं.
वर्ल्ड कप 2011: इंडिया वर्सेज इंग्लैंड
इस मैच को लेकर शेन ने कहा था कि यह मैच टाई हो जाएगी और हुआ भी ऐसा ही था. भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच टाई हो गया था. दोनों टीम ने 338 रन बनाए. यह वन-डे इंटरनैशनल का 24वां टाई मैच रहा था. मैच से पहले शेन ने जो ट्वीट किया था वह देख लीजिए.

हाल ही में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी. दौरे पर टेस्ट सीरीज़ भारत ने 2-1 से जीती थी. टेस्ट मैच के दौरान शेन ने तीन प्रेडिक्शन किए थे जो सच साबित हुए. शेन ने कहा था कि यकीन नहीं होता है तो वीडियो देख लीजिए. 88वें ओवर की आख़िरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा के आउट होने की उनकी भविष्यवाणी सही रही थी. शमी अहमद को लेकर उन्होंने कहा था कि नाथन लियन की पहली ही गेंद पर आउट हो जाएंगे और ऐसा ही हुआ.
वीडियो- क्रिकेट में मारे गए छक्कों का इतिहास कहां से शुरू होता है?




















