The Lallantop

शाहनवाज का लॉन्ग जंप में कमाल, वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैम्पियनशिप्स में जीता ब्रॉन्ज

शाहनवाज खान (Shahnawaz Khan) वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप्स 2026 में भारत को मेडल दिलाने में सफल रहे. उन्होंने पुरुषों की लॉन्ग जंप इवेंट में 7.84 मीटर की जंप लगाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता.

Advertisement
post-main-image
शाहनवाज खान ने वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल (फोटो- X)

शाहनवाज खान (Shahnawaz Khan) भी वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप्स 2026 में भारत को मेडल दिलाने में सफल रहे. उन्होंने पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस दौरान उन्होंने बेस्ट अटैम्प्ट करते हुए 7.84 मीटर की छलांग लगाई. शाहनवाज वर्ल्ड लेवल की चैम्पियनशिप्स में लॉन्ग जंप में मेडल जीतने वाले भारत के पहले जंपर हैं. इस टूर्नामेंट में यह भारत का ओवरऑल तीसरा मेडल है. आशीष यादव और बसंत कुमार मेघवाल अलग-अलग इवेंट्स में पहले ही सिल्वर मेडल जीत चुके हैं.

Advertisement
बेस्ट जंप लगाकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

20 साल के शाहनवाज खान ने 7.73 मीटर की जंप लगाकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. लेकिन, मेडल मैच में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. उन्होंने पहले अटैम्प्ट में 7.67 मीटर की जंप लगाई. दूसरे प्रयास में 7,72 मीटर का मार्क क्रॉस किया. वहीं, तीसरे अटैम्प्ट में शाहनवाज ने 7.84 मीटर की छलांग लगाई. चौथे प्रयास में वह 7.52 मीटर की जंप लगा पाए. उनकी बेस्ट जंप 7.84 मीटर रही. वह तीसरे नंबर पर रहे. इसलिए उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला.

किसने जीता गोल्ड?

इस इवेंट का गोल्ड मेडल इटली के डेनियल लियोनार्डो के नाम रहा. उन्होंने 7.97 मीटर की लॉन्ग जंप लगाकर सोने का तमगा जीता. सिल्वर मेडल ऑस्ट्रेलिया के मेसन मैकग्रोडर ने जीता. मैकग्रोडर ने 7.96 मीटर की लॉन्ग जंप लगाई. वह मामूली अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए.

Advertisement
4 महीने में कमाल कर दिया

यह मेडल शहनवाज की पिछले 4 महीने की कड़ी मेहनत को दिखाता है. बीते चार महीने में उन्होंने अपना बेस्ट निकालने के लिए जमकर प्रैक्टिस की. इस दौरान उन्होंने पहले  8.23 मीटर की जंप लगाकर अपना बेस्ट निकाला. इसके बाद, शाहनवाज ने सुधार करते हुए 8.30 मीटर की जंप लगाकर अपना बेस्ट दिया. उनकी यही मेहनत अंडर-20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप टूर्नामेंट में रंग लाई.

ये भी पढ़ें: अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की खिलाड़ी को हराया

शाहनवाज खान एशियन अंडर-20 चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप्स में भी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है. भारत के इस लॉन्ग जंपर से फ्यूचर में बहुत उम्मीद हैं. शाहनवाज खान का अगला असाइनमेंट एशियन गेम्स 2026 हैं. वह इन खेलों के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं. उम्मीद है कि वह एशियन गेम्स में भी पोडियम पर फिनिश करेंगे. 

Advertisement

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement