The Lallantop

'वो भारत को भूल जाएंगे', कोहली को लेकर शाहिद अफरीदी ने जो दावा किया, हैरान करने वाला है!

Champions Trophy 2025 में भारत के पाकिस्तान जाने को लेकर Shahid Afridi की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने Virat Kohli को लेकर भी बात की है.

Advertisement
post-main-image
शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान (फोटो: X/PTI)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में हैं. ये टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में आयोजित की जाने वाली है. हालांकि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पाकिस्तान जाएगी, इस संभावना काफी कम है. ऐसे में इसको लेकर पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की प्रतिक्रिया सामने आई है. शाहिद ने इस टूर्नामेंट के साथ-साथ विराट कोहली (Virat Kohli) के पाकिस्तान आने को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

शाहिद अफरीदी के मुताबिक भारतीय प्लेयर्स को पाकिस्तान में काफी प्यार और इज्जत मिलेगा. उन्होंने एक न्यूज़ चैनल से बात करते कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“मैं पाकिस्तान आने पर टीम इंडिया का स्वागत करूंगा. यहां तक ​​कि जब पाकिस्तान दौरा करता था, तब भी हमें भारत से बहुत सम्मान और प्यार मिलता था. जब भारत 2005-06 में पाकिस्तान आया, तो उनके सभी खिलाड़ियों को काफी इज्जत और प्यार मिला था. दोनों देशों के प्लेयर एक दूसरे के देश में जाकर क्रिकेट खेलें, इससे खूबसूरत बात और क्या ही हो सकती है.”

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान का अगला मैच सेट, लेकिन BCCI मानेगी?

Advertisement

शाहिद अफरीदी के मुताबिक  अगर विराट कोहली पाकिस्तान आते हैं तो उन्हें इंडिया से ज्यादा प्यार मिलेगा. उन्होंने कहा,

“अगर विराट कोहली पाकिस्तान आते हैं, तो उन्हें उस तरह का प्यार मिलेगा कि वो भारत में मिलने वाले प्यार को भूल जाएंगे. पाकिस्तान में उनका अलग ही क्रेज है. लोग पाकिस्तान में उन्हें काफी पसंद करते हैं. मेरे भी वो फेवरेट प्लयेर हैं. विराट को अभी T20 क्रिकेट नहीं छोड़नी चाहिए थी. उनकी वजह से T20 क्रिकेट खूबसूरत लगती थी.”

चैंपियंस ट्रॉफी का शेडयूल आया सामने

PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक Champions Trophy 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में होना है. जबकि 10 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है. PCB चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने 15 मैच का ये शेड्यूल ICC को सौंपा है.रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का प्लान है कि 1 मार्च, 2025 को भारत-पाकिस्तान के बीच लाहौर में मैच खेला जाए. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारत के सारे गेम्स लाहौर में रखे गए हैं. हालांकि ICC के एक सीनियर बोर्ड मेंबर के मुताबिक BCCI ने अभी तक इस संभावित शेड्यूल पर सहमति नहीं जताई है.

भारत को इस टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. इसमें उनके साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी हैं. जबकि ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान भी हैं. इससे पहले पाकिस्तान ने Asia Cup 2023 का भी आयोजन किया था. हालांकि, ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में कराया गया था. भारत ने अपने सारे मैच श्रीलंका में खेले थे. क्योंकि भारत सरकार ने उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी थी. 

वहीं इंडिया टुडे से जुड़े नितिन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट में BCCI सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान  जाने की संभावना बेहद कम है. ऐसे में यह टूर्नामेंट एक बार फिर से हाइब्रिड मॉडल के तहत हो सकता है.

Advertisement

वीडियो: गौतम गंभीर के सामने टीम इंडिया के कोच बनते ही हैं ये 4 बड़ी चुनौतियां!

Advertisement