The Lallantop

पाकिस्तानी क्रिकेट में नया बवाल, पांच मैच पुराने कप्तान के साथ ऐसा होने वाला है!

Shaheen Shah Afridi से कप्तानी वापस ली जा रही है. ऐसा पाकिस्तान के एक अख़बार का दावा है. शाहीन की कप्तानी में पाकिस्तान ने सिर्फ़ पांच T20I मैच खेले थे. इनमें से चार में उन्हें हार मिली.

Advertisement
post-main-image
शाहीन से छिनेगी पाकिस्तान T20I की कप्तानी? (फ़ाइल फ़ोटो)

पाकिस्तान क्रिकेट में नया बवाल सामने आता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताब़िक स्टार पेसर शाहीन अफ़रीदी से पाकिस्तान की T20I कप्तानी छीनी जा सकती है. शाहीन के खिलाफ़ यह एक्शन पाकिस्तान सुपर लीग में उनकी टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए लिया जा सकता है. शाहीन की कप्तानी में लाहौर कलंदर्स लगातार दो PSL टाइटल्स जीत चुके हैं. लेकिन इस बरस उनका हाल बेहात है.

Advertisement

टीम बस एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर रही. क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक अब शाहीन से पाकिस्तान T20I की कप्तानी छीनी जा सकती है. रिपोर्ट के मुताब़िक PCB को लगता है कि शाहीन इस जिम्मेदारी के लिए बहुत युवा हैं. रिपोर्ट में लिखा गया,

‘PCB के नए चेयरमैन मोहसिन नक़वी को कप्ताी में बदलाव के सुझाव मिल रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि 23 साल के शाहीन इस जिम्मेदारी के लिए बहुत युवा हैं. उन्हें और मैच्यॉरिटी की जरूरत है.’

Advertisement

यह भी पढ़ें: कुछ पैसों के चक्कर में मेरे हाथ... सिराज ने सुनाई स्ट्रगल वाले दिनों की दर्द भरी कहानी!

पाकिस्तान अगले महीने न्यूज़ीलैंड के साथ T20 सीरीज़ खेलने वाला है. और नक़वी T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रख, इससे पहले शाहीन के भविष्य पर फैसला कर लेंगे. रिपोर्ट में आगे बताया गया,

'दूसरी ओर कुछ बोर्ड मेंबर्स का मानना है कि वर्ल्ड कप से पहले कप्तान बदलने का फैसला, शायद ठीक नहीं होगा. इससे टीम की परफ़ॉर्मेंस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. अंतिम फ़ैसला चेयरमैन लेंगे.'

Advertisement

बताया जा रहा है कि टीम की कप्तानी विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान को मिल सकती है. पूर्व कप्तान बाबर आज़म का नाम भी चर्चा में है. इस बारे में रिपोर्ट कहती है,

'बदलाव के मामले में, इस बात की बड़ी संभावना है कि मोहम्मद रिज़वान को ये जिम्मेदारी मिल जाए. हालांकि, बाबर आज़म भी रेस में रहेंगे.'

बता दें कि शाहीन ने हाल ही में पाकिस्तान T20I टीम की कप्तानी संभाली थी. बाबर आज़म के इस्तीफे के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी मिली. बाबर ने भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ी थी. उनकी कप्तानी में टीम वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी. शाहीन ने इस साल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पांच T20I मैच में टीम को लीड किया था. न्यूज़ीलैंड ने इस सीरीज़ को 4-1 से अपने नाम किया.

वीडियो: सचिन तेंडुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर क्या बोले सरफ़राज़ के भाई मुशीर खान?

Advertisement