The Lallantop

शाहीन अफरीदी पर 10 लाख का जुर्माना! PSL में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने की सजा मिली

लाहौर कलंदर्स ने पाया कि मामले में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नियमों का उल्लंघन किया गया है. टीम ने शाहीन शाह अफरीदी पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है.

Advertisement
post-main-image
फ्रैंचाइजी ने कहा कि अनुशासन बनाए रखने और जवाबदेही दिखाने के लिए उन्होंने सक्रिय कदम उठाया. (फोटो- AFP)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में हुए सिक्योरिटी ब्रीच मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है. लाहौर कलंदर्स फ्रैंचाइजी ने जांच के बाद शाहीन पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये (3 लाख 40 हजार भारतीय रुपये) का जुर्माना लगा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लाहौर कलंदर्स ने मामला सामने आते ही तुरंत जांच शुरू की थी. टीम ने पाया कि मामले में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नियमों का उल्लंघन किया गया है. फ्रैंचाइजी ने कहा कि अनुशासन बनाए रखने और जवाबदेही दिखाने के लिए उन्होंने सक्रिय कदम उठाया. टीम ने शाहीन शाह अफरीदी पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये (PKR 1 मिलियन) का जुर्माना लगाया है. 

बयान में बताया गया,

Advertisement

“फ्रैंचाइजी ने शाहीन शाह अफरीदी की पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है. लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को इस मामले पर अपनी रिपोर्ट भेज दी है.”

टीम की तरफ से आगे कहा गया,

“फ्रैंचाइजी ने सिक्योरिटी गार्ड्स के प्रयासों की सराहना की है. हम जानते हैं कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. हम ये भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये घटना जानबूझकर नियम तोड़ने के लिए नहीं हुई, बल्कि एक गलतफहमी की वजह से हुई. लाहौर कलंदर्स सभी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का पूरा सम्मान करती है.”

Advertisement
मामला क्या था?

28 मार्च की रात लाहौर कलंदर्स के लायजन ऑफिसर ने PCB के सिक्योरिटी और एंटी-करप्शन मैनेजर अख्तर हुसैन से परमिशन मांगी. ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक सिकंदर रजा के चार रिश्तेदार उनके कमरे में मिलना चाहते थे. सिक्योरिटी की वजह से उनकी ये मांग ठुकरा दी गई.

इसके बाद टीम के मालिक समीन राना ने PSL के CEO सलमान नसीर से परमिशन ली, लेकिन उन्हें भी मना कर दिया गया. इसके बावजूद शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा ने सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की परवाह नहीं की. वो वहां लगे गार्ड्स के विरोध के बावजूद चार मेहमानों को जबरन एस्कॉर्ट करके होटल के कमरे में ले गए. रिपोर्ट के अनुसार चारों करीब तीन घंटे तक वहां रहे.

पुलिस का आरोप

पंजाब पुलिस ने इस घटना को सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन बताया था. डिप्टी पुलिस इंस्पेक्टर की ओर से PSL सीईओ सलमान नसीर को एक लेटर लिखा. जिसमें शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा पर सीधा आरोप लगाया गया है कि उन्होंने निर्देशों की अनदेखी की और गार्ड्स के मना करने के बावजूद मेहमानों को अंदर ले गए.

पुलिस ने PSL से इस मामले की जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई करने की मांग की थी.

वीडियो: PSL मैच के दौरान शाहीन अफरीदी बॉल टैंपरिंग करते पकडे गए, मैच भी हारे, क्या सज़ा हुई?

Advertisement