The Lallantop

फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष पर उनकी ही अधिकारी ने लगाए हैरेसमेंट के आरोप, AIFF ने क्या कहा?

इस विवाद ने एक बार फिर फुटबॉल फेडरेशन के काम करने के तरीकों और ट्रांसपेरेंसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
post-main-image
वलांका ने आरोप लगाया है कि इस बैठक में सीनियर अधिकारियों ने उन्हें अपमानित किया. (Photo-India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) की महिला कमेटी की हेड वलांका एलेमाओ ने अध्यक्ष कल्याण चौबे पर मीटिंग में चिल्लाकर, डराकर और अपमानित करके हैरासमेंट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
  • वलांका एलेमाओ ने महिला एशिया कप के दौरान एडमिनिस्ट्रेटिव लापरवाहियों और फेडरेशन के अहम फैसलों में महिला कमेटी को शामिल न किए जाने के कारण यह विवाद शुरू किया।
  • AIFF ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वलांका ने अपने क्लब को ISL में शामिल करने के लिए दबाव बनाया था, और इसके असफल होने पर आरोप लगाए गए।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) एक बार फिर विवादों में है. फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे पर फेडरेशन की महिला कमेटी की हेड वलांका एलेमाओ ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि कल्याण ने मीटिंग में चिल्लाकर, डराकर और अपमानित करके उनका हैरेसमेंट किया. उन्होंने आधिकारिक तौर पर भी इस मामले की शिकायत कराई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
एक्सिक्यूटिव कमेटी की बैठक में हुआ बवाल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना 29 मार्च की है. दिल्ली में AIFF की एक्ज़िक्यूटिव कमेटी की मीटिंग हो रही थी. वलांका ने आरोप लगाया है कि इस बैठक में सीनियर अधिकारियों ने उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया. उन्होंने इसको लेकर एक्ज़िक्यूटिव कमेटी के सदस्यों को लेटर. जिसमें उन्होंने कहा,

मैं आप सभी लोगों को AIFF के अध्यक्ष कल्याण चौबे, वाइस प्रेसिडेंट एन ए हैरिस और डीप्टी सेकेटरी जनरल एम सत्यनारायण के व्यवहार के बारे में जानकारी देना चाहती हूं. मुझे लगता है कि इन लोगों ने मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की है.  

Advertisement

अपने लेटर में वलांका ने आगे लिखा,

प्रेसिडेंट ने मेरे खिलाफ ऐसी टिप्पणियां कीं जो अनावश्यक और अपमानजनक थीं. उन्होंने DSG के साथ मिलकर, मुझे डराने की कोशिश की. और बार-बार ऊंची आवाज़ में बात की. पूरी मीटिंग के दौरान, मुझे लगातार निशाना बनाया गया.

बता दें कि इस घटना से कुछ दिन पहले ही वलांका ने महिला एशिया कप के दौरान एडमिनिसट्रेटिव लेवल पर हुई लापरवाहियों को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने कल्याण चौबे को लेटर लिखकर इस पर सफाई भी मांगी थी. 

Advertisement

वलांका ने कहा कि एशिया कप के दौरान कई बड़े ब्लंडर हुए, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा. टीम को अपने पहले मैच से दो दिन पहले किट मिली. इसमें से कई खिलाड़ियों को सही साइज की जर्सी भी नहीं मिली. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि फेडरेशन के अहम फैसलों में महिला कमेटी को शामिल नहीं किया जाता, और उनकी बातों को नजरअंदाज किया जाता है. 

कौन हैं वलांका एलेमाओ ?

वलांका फुटबॉल की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं. वह FIFA की महिला डेवेलपमेंट कमेटी में शामिल होने वाली पहली महिला हैं. साथ ही आईलीग के लोकप्रिय क्लब चर्चिल ब्रदर्स की CEO भी हैं. उनके पिता चर्चिल एलेमाओ गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं.

AIFF ने क्या कहा?

वलांका के आरोपों का जवाब भी सामने आया है. AIFF ने अपने जवाब में उल्टा उन पर ही आरोप लगा दिए हैं. फेडरेशन का कहना है कि वलांका चाहती थीं कि उनके क्लब चर्चिल बदर्स को ISL में एंट्री मिले. फेडरेशन ने सब कुछ नियम के हिसाब से ही किया, और आईलीग की टॉप इंटर काशी को ISL में शामिल कर लिया. 

कहा जा है कि इसी बात से वह नाराज हो गईं. और उन्होंने फेडरेशन के अधिकारियों पर इस तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए. वलांका ने फेडरेशन की बातों को सिरे से खारिज कर दिया है.

यह भी पढें- PSL 2026 बॉल टेंपरिंग: फखर जमान बैन की तैयार कर लें! जवाब भी देना होगा 

वलांका और चौबे के बीच इस विवाद ने एक बार फिर फुटबॉल फेडरेशन के काम करने के तरीकों और ट्रांसपेरेंसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एशिया कप में भारतीय महिला टीम के खराब प्रदर्शन और पुरुष टीम की गिरती रैंकिंग के बीच यह खबर भारतीय फुटबॉल के लिए अच्छी नहीं है. 

वीडियो: आईपीएल के पहले ही मैच में रोहित का बल्ला बोला, कोहली भी पीछे नहीं

Advertisement