मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में अपना सीजन ओपनर मुकाबला 14 साल बाद जीता. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 220 रन का स्कोर चेज कर लिया. इस दमदार जीत का जितना श्रेय रोहित शर्मा को जाता है, उतना ही रेयान रिकल्टन को भी जाता है. मुंबई ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज पर अपना भरोसा दिखाया और इस खिलाड़ी ने छक्कों की लाइन लगाकर इसे सही भी साबित किया.
डिकॉक की जगह रिकल्टन, मुंबई इंडियंस का वो दांव जो कर गया कमाल!
मुंबई इंडियंस के पास दो स्टार अफ्रीकी बल्लेबाज हैं. क्विंटन डिकॉक और रियान रिकलटन. बीते कई सालों से टीम के डिकॉक टीम के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर और बल्लेबाज रहे हैं. इस सीजन की शुरुआत में मुंबई ने कुछ अलग किया. उन्होंने डिकॉक की जगह रिकलटन को मौका दिया


मुंबई इंडियंस के पास दो स्टार अफ्रीकी बल्लेबाज हैं. क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकल्टन. डिकॉक जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, रिकल्टन भी काफी हद तक वैसे ही खिलाड़ी हैं. सभी काे यही उम्मीद थी कि डिकॉक फर्स्ट चॉइस होंग. लेेकिन, मुंबई ने कुछ अलग किया. उन्होंने डिकॉक की जगह रिकल्टन को मौका दिया. रेयान ने इस मौके को भुना लिया.
रेयान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे. टीम के सामने 220 रनों का पहाड़ था. हालांकि, दोनों ने ऐसी हीटिंग की कि केकेआऱ के गेंदबाज बेसुध हो गए. उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वह इस जोड़ी को कैसे रोकें. एक तरफ से रोहित तो दूसरी तरफ से रिकल्टन. दोनों ने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा. रिकल्टन को इस मैच से पहले तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला, लेकिन उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लगा नहीं.
रिकल्टन ने इस मैच में 188 के स्ट्राइक से बल्लेबाजी की. पावरप्ले में रोहित शर्मा की हीटिंग दिखी, लेकिन धीरे-धीरे रिकल्टन भी फॉर्म में आ गए. उन्होंने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए उन्होंने 148 रन की साझेदारी की. 12वें ओवर में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद यह साझेदारी टूटी. लेकिन, रिकल्टन ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने रन आउट होने से पहले 43 गेंदों में 81 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके लगाए. वह अनुकूल के थ्रो पर रनआउट हुए. हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था.
ये भी पढ़ें- 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट! IPL 2026 में रोहित शर्मा इसी अवतार में दिखने वाले हैं
मैच के बाद रेयान से पूछा गया कि क्या उन पर इस बात का दबाव था कि डिकॉक की जगह उन्हें मौका दिया गया है. इस पर रेयान ने बताया,
मैंने वह दबाव महसूस किया. मैंने वह बोझ महसूस किया. वह अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं. साउथ अफ्रीका के महानतम खिलाड़ियों में से एक और कई सालों से IPL के स्टार परफॉर्मर्स में से एक रहे हैं. इसलिए, मुझे लगता है कि उनसे पहले मौका मिलना थोड़ी राहत की बात थी, लेकिन मुझे पता है कि मुझे अपनी ज़िम्मेदारी निभानी होगी. मुझे क्विंटन की जगह मौका मिला है, यह ऐसी बात नहीं है जो मुझे रोककर रखे, लेकिन न ही ऐसी बात है जिसे मैं पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर दूं.
मुंबई की जीत के बाद हार्दिक पंड्या से भी सवाल किया गया कि टीम ने यह दांव क्यों खेला. हार्दिक ने बताया,
रोहित और रिकल्टन ने साथ में शानदार प्रदर्शन किया है. इस बार भी ऐसा ही हुआ. रेयान ने इस फ्रैंचाइजी के लिए काफी कुछ किया है. क्विंटन डिकॉक यह बात समझते हैं.
दरअसल पिछले सीजन भी रोहित शर्मा और रिकल्टन ने कुछ मैच में साथ ओपनिंग की थी. दोनों का तालमेल काफी अच्छा था. हार्दिक ने माना कि यह बड़ी वजह थी कि इस बार भी क्विंटन की जगह इस जोड़ी पर भरोसा दिखाया गया.
वीडियो: IPL में 14 साल से पहला मैच कौन सी टीम नहीं जीत पाई?



















