The Lallantop

शेफाली वर्मा ने विमेंस T20I में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाले

5 सितंबर को विमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की विस्फोटक बैटर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने इतिहास रचते हुए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए.

Advertisement
post-main-image
शेफाली वर्मा विमेंस T20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरी करने वाली यंगेस्ट क्रिकेटर हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शेफाली वर्मा ने महिलाओं के T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र (22 साल 220 दिन) में 3000 रन पूरे करने वाली खिलाड़ी बनकर दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।
  • शेफाली ने आयरलैंड की गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा, जो पहले 24 साल 347 दिन की उम्र में 3000 रन बना चुकी थीं, और सबसे कम बॉल्स (2182) में यह उपलब्धि हासिल की।
  • इस उपलब्धि से शेफाली भारत की तीसरी महिला क्रिकेटर बनीं जिन्होंने T20I में 3000 रन पार किए हैं, और यह प्रदर्शन उनकी खेल करियर में आगे की प्राथमिकताओं और चुनौतियों को दर्शाता है।

इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की धाकड़ बैटर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने T20I में खास अचीवमेंट हासिल की है. वे T20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे करने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई हैं. इसके अलावा, शेफाली भारत की तीसरी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने T20 इंटरनेशनल में 3000 रनों का आंकड़ा पार किया. शेफाली ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में कुल दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए. इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया.

Advertisement

5 सितंबर को विमेंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया की विस्फोटक बैटर शेफाली वर्मा भले ही बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं, लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड जरूर बना लिया. 12 रन की पारी खेलकर शेफाली ने आयरलैंड की गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विमेंस T20I में सबसे कम उम्र में 3000 रन

गैबी लुईस ने 24 साल और 347 दिन की उम्र में महिला T20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे किए थे. वहीं, 'लेडी सहवाग' के नाम से मशहूर शेफाली ने सिर्फ 22 साल और 220 दिन की उम्र में महिला T20 इंटरनेशनल में 3000 रन का आंकड़ा पार कर लिया. गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़कर, शेफाली विमेंस T20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे करने वाली यंगेस्ट क्रिकेटर बन गईं.

Advertisement

तीसरे नंबर पर UAE की इशा ओजा ने 27 साल 139 दिनों की उम्र में विमेंस T20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे किए. भारत की स्मृति मंधाना लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. स्मृति ने 27 साल 171 दिनों की उम्र में T20 इंटरनेशनल नें 3000 रनों का मार्क क्रॉस किया. जबकि, वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज ने 27 साल 347 दिनों की उम्र में विमेंस T20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे किए थे.

विमेंस T20I में सबसे तेज 3000 रन

शेफाली ने 12 रनों की पारी में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. वे विमेंस T20 इंटरनेशनल में सबसे कम बॉल्स खेलकर 3000 रन बनाने वाली बैटर भी बनीं. 3000 रन पूरे करने के लिए उन्होंने 2182 बॉल्स का सामना किया. इस मामले में शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली का रिकॉर्ड तोड़ा. एलिसा ने विमेंस T20 इंटरनेशनल में 2321 बॉल्स पर 3000 रन पूरे किए थे.

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास! विराट, रोहित और धोनी भी आसपास नहीं हैं

Advertisement
भारत की तीसरी क्रिकेटर

शेफाली वर्मा विमेंस T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 3000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी क्रिकेटर हैं. वे 114 मैचों में अब तक 3005 रन बना चुकी हैं. विमेंस T20I में शेफाली ने 7 हाफ सेंचुरीज लगाई हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन हैं.

विमेंस T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम हैं. स्मृति ने 174 मैचों में 4690 रन बनाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 2 सेंचुरी और 35 हाफ सेंचुरीज जड़ी हैं. लिस्ट में हरमनप्रीत कौर दूसरे नंबर पर हैं. हरमनप्रीत कौर ने 205 विमेंस T20 इंटरनेशनल मैचों में 4249 रन स्कोर किए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में एक सेंचुरी और 18 फिफ्टी लगाई हैं. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement