The Lallantop

IPL 2026 Final : शुभमन गिल पहले ही जानते थे, फिर भी कर दी ये गलती!

IPL 2026 Final : GT के कप्तान Shubman Gill ने पहले ही बता दिया था. शुरुआती 3 ओवर में मिलेगी बॉलर्स को मदद. फिर भी अपना इमोशन कंट्रोल नहीं कर सके.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 के फाइनल में शुभमन गिल 10 रन ही बना पाए. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 के फाइनल में कप्तान शुभमन गिल ने 8 गेंदों में 10 रन बनाए और जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट किया, जिससे गुजरात टाइटंस को बड़ा नुकसान हुआ।
  • शुभमन गिल ने खुद टोस के दौरान माना था कि शुरुआती तीन ओवर अहमदाबाद में बॉलर्स के लिए मददगार होंगे, लेकिन मैच में वह उस बात को भूल गए।
  • गिल की फाइनल में नाकामी के कारण गुजरात टाइटंस को कम स्कोर पर रोक दिया गया, अब उनकी टीम को अगली रणनीति बनानी होगी।

IPL 2026 के फाइनल में फिर कप्तान शुुुभमन गिल (Shubman Gill) का बल्ला नहीं चला. जोश हेजलवुड ने उन्हें अपना श‍िकार बनाया. कमाल की बात ये है कि टॉस के दौरान खुद गिल ने बताया था कि शुरुआती तीन ओवर में बॉलर्स को अहमदाबाद में मदद मिलेगी. लेकिन, बैटिंग के दौरान खुद ये बात भूल गए.

Advertisement

शुभमन गिल इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन GT के लिए 732 रन बनाए हैं. हालांकि, क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आगे 7 गेंद में 2 रन बनाने वाले गिल फाइनल में भी RCB के आगे फ्लॉप हो गए. फाइनल मुकाबले में गिल ने 8 गेंदों में 10 रन बनाए.

इससे पहले, दूसरे क्वालिफायर में गिल ने सेंचुरी लगाकर टीम को जिताया था. लेकिन, फाइनल में वो आक्रामक अंदाज से खेलने के प्रयास में सस्ते में निपट गए. क्वालिफायर-1 में गिल डिफेंसिव खेलने में RCB के आगे फंसे थे. लेकिन, इस बार वो बेड़‍ियां तोड़ने की कोश‍िश में ही आउट हुए.

Advertisement

ये भी पढ़ें : IPL 2026 Final : फाइनल मुकाबले में RCB ने जीता टॉस, गिल बोले बैटिंग ही करना चाहते थे

भुवी से बचे तो हेजलवुड ने फंसाया

शुभमन गिल का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के ख‍िलाफ इस सीजन में खराब रहा है. लेकिन, इस बार उन्हें जोश हेजलवुड ने फंसा लिया. हेजलवुड का रिकॉर्ड T20 में गिल के आगे कुछ खास नहीं रहा है. गिल ने अब तक T20 में हेजलवुड की 41 गेंदों का सामना किया है. इस दौरान उन्होंने 59 रन बनाए हैं. वहीं, सिर्फ ये तीसरी बार है जब जोश ने उन्हें फंसाया है.

हेजलवुड के बारे में एक बात बहुत कॉमन है. वो वाइट बॉल क्रिकेट में भी टेस्ट लें‍थ बॉलिंग करते हैं. गिल उन्हें इसी स्ट्रैटजी से हटाना चाहते थे. तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही उन्होंने इसकी कोश‍िश भी. उन्होंने हेजलवुड के ख‍िलाफ आगे बढ़कर पुल शॉट खेलकर चौका लगाया.

Advertisement

लेकिन, इससे हेजलवुड को कोई फर्क नहीं पड़ा. उन्होंने अगली गेंद भी शॉर्ट ऑफ लेंथ ही डाली. लेकिन, अतिरिक्त उछाल के कारण गिल गच्चा खा गए. वो बॉल को फिर पुल करना चाहते थे. इस बार बॉल उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर सीधे हवा में चली गई. कप्तान रजत पाटीदार ने मिड ऑफ से दौड़ लगाकर इस कैच को कंप्लीट किया. 

मैच की बात करें तो, GT ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए. इस दौरान वॉश‍िंंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में 50 रन बनाए. 

वीडियो: जोफ्रा आर्चर ने IPL Eliminator में ट्रैविस हेड और ईशान किशन को फंसाया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement