The Lallantop

सात्विक-चिराग चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे, अब चीनी जोड़ी से होगी ख‍िताबी जंग

China Masters Final : भारत की स्टार शटलर जोड़ी Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंच गए हैं. उन्होंने मलेश‍िया के Nur Mohd Ayub Azriyn और Tan Wee Kiong की जोड़ी को सेमीफाइनल में हराया.

Advertisement
post-main-image
सात्विक-चिराग की जोड़ी चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 5 सितंबर को मलेशिया की जोड़ी को हराकर तीसरी बार चाइना मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है।
  • सात्विक-चिराग ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपनी फॉर्म सुधारने और टूर्नामेंट में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत की।
  • भारतीय जोड़ी अब 6 सितंबर को चाइना मास्टर्स फाइनल में चीन की जोड़ी से मुकाबला करेगी और इस सीजन में दूसरा खिताब जीतने का प्रयास करेगी।

एश‍ियन गेम्स से ठीक पहले भारत की स्टार शटलर जोड़ी फॉर्म में आ गई है. हाल ही में घर पर हुई वर्ल्ड चैंपियनशि‍प में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कमाल कर दिया. 5 सितंबर को उन्होंने मलेशि‍या के नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी कियोंग की जोड़ी को हराकर तीसरी बार चाइना मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली. अब भारतीय जोड़ी इस सीजन के अपने दूसरे ख‍ि‍ताब से महज एक जीत दूर है.  

Advertisement
दो बार रनर्स अप रही है भारतीय जोड़ी

सात्विक-चिराग की दुनिया की 5वें नंबर की जोड़ी ने दूसरे गेम में लड़खड़ाने के बाद जोरदार वापसी की. उन्होंने 29वीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी को एक घंटे पांच मिनट में 21-15, 18-21, 21-11 से हरा दिया. भारतीय जोड़ी तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले, 2023 और पिछले साल भी इस टूर्नामेंट में रनर्स अप रही थी. अब फाइनल में उनका सामना 6 सितंबर को चीन के हे जी तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी से होगा.  

ये भी पढ़ें : ईशान किशन ने किया साफ! शमी की टीम इंडिया में वापसी की भूख कम नहीं हुई

Advertisement

मैच से पहले सात्विक और चिराग का नूर और टैन के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 2-0 था. भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई खिलाड़ियों को 2024 थाईलैंड ओपन और 2025 मलेशियन ओपन में हराया था. 37 साल के टैन अनुभवी डबल्स प्लेयर हैं. उन्होंने रियो ओलंपिक में गो वी शेम के साथ सिल्वर मेडल जीता था.

सेमीफाइनल में क्या हुआ?

वहीं, लगातार चौथे सेमीफाइनल में खेल रही फोर्थ सीड इंडियन जोड़ी ने शुरुआती गेम में 0-5 से पिछड़ने के बाद लगातार 7 पॉइंट्स हासिल किए. भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-15 से जीत लिया. दूसरे गेम में भी मलेश‍ियन जोड़ी ने 4 पॉइंट्स की लीड बना ली. लेकिन, सात्विक और चिराग ने दोबारा वापसी कर ली. हालांकि, ये गेम मलेश‍ियन जोड़ी ने 18-21 से अपने नाम कर लिया. 

इस हार से भारतीय जोड़ी विचलित नहीं हुई. मैच में उन्होंने भले ही मोमेंटम गंवा दिया, उन्होंने हार नहीं मानी. निर्णायक गेम में उन्होंने शुरुआत में ही 5-2 की लीड बना ली. ब्रेक तक भारतीय जोड़ी 11-4 से आगे रही. इसी लीड को बरकरार रखते हुए भारतीय जोडी़ ने निर्णायक सेट 21-11 से एकतरफा अंदाज में जीत लिया.  

Advertisement

वीडियो: पीवी सिंधु के जापान ओपन जीतने का विराट कोहली से क्या कनेक्शन?

Advertisement