The Lallantop

यशस्वी 94 रन पर थे, संजू ने इशारा कर क्या कहा जो वायरल हो गया?

संजू खुद 48 पर थे मगर फिर उन्होंने ये फैसला किया.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन का इशारा, यशस्वी चौका ही मार सके (Jio Cinema/PTI)

 यशस्वी जायसवाल. कमाल के फॉर्म में है ये प्लेयर. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs RR) के खिलाफ जायसवाल ने 98 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को नौ विकेट से जिताया. पहली बॉल से ही जायसवाल ने कोलकाता के बॉलर्स की पिटाई शुरू कर दी थी. पर 13वें ओवर की आखिरी बॉल पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख आपका दिल खुश हो जाएगा. 

क्रीज़ पर राजस्थान के कैप्टन संजू सैमसन थे. बॉल युवा टैलेंट सुयश शर्मा के हाथ में थी. सुयश ने लेग स्टंप पर बॉल डाली. सैमसन बॉल की लाइन में गए और उन्होंने आगे बढ़कर उसे डिफेंड किया. इस वक्त मैच में क्या चल रहा था, ये भी जानना जरूरी है. 150 का टार्गेट चेज़ करती हुई राजस्थान की टीम 147 रन बना चुकी थी. यानी सिर्फ चार रन चाहिए थे. वहीं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर यशस्वी जायसवाल खड़े थे, जो 46 बॉल में 94 रन बना चुके थे. वहीं संजू ने भी 48 रन बना लिए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यानी राजस्थान को चार रन, संजू को दो और जायसवाल को एक छक्का चाहिए था. कैप्टन संजू सैमसन ने जैसे ही सुयश की बॉल को डिफेंड किया, उन्होंने जायसवाल की ओर छक्के का इशारा कर दिया. मानो यशस्वी से कह रहे हों, ‘छक्का मारकर ख़त्म कर’, या शायद ‘छक्का मारकर अपना शतक पूरा कर’. सुयश के वाइड बॉल डालने की कोशिश पर आकाश चोपड़ा ने टिप्पणी की. आकाश ने लिखा - 

Advertisement

यशस्वी शतक ना बना सकें, इसलिए वाइड बॉल डालने की कोशिश... ये सही चीज़ नहीं है. 

हालांकि, सुयश के इस प्रयास से कोई फर्क नहीं पड़ा. ना ही यशस्वी का शतक पूरा हुआ. हां, विनिंग रन्स उनके बल्ले से ही आए. 14वें ओवर का ज़िम्मा शार्दुल ठाकुर को थमाया गया. शार्दुल की पहली बॉल पर ही यशस्वी ने चौका जड़ अपनी टीम को जीत दिलाई. शतक रह गया, पर यशस्वी ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम जोड़ लिया. IPL के इतिहास में सबसे तेज़ पचासे का. 13 बॉल में शतक जड़ने के साथ ही यशस्वी ने ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया था. इससे पहले पैट कमिंस और केएल राहुल ने 14-14 बॉल पर पचासे जड़े थे. 

मैच की बात करें तो संजू सैमसन ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. कोलकाता के हर बल्लेबाज़ को स्टार्ट मिला, पर वेंकटेश अय्यर को छोड़ कोई भी उसे बड़े स्कोर में बदल नहीं सका. युजवेन्द्र चहल ने चार ओवर में सिर्फ 25 रन देकर चार विकेट झटके. इसके साथ ही वो IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट्स लेने वाले बॉलर भी बन गए हैं.

Advertisement

वहीं राजस्थान की पारी अगल की रही. जॉस बटलर दूसरे ओवर में डक पर रनआउट हो गए, पर इससे यशस्वी की स्पीड पर कोई असर नहीं पड़ा. और उनका साथ कैप्टन संजू सैमसन ने भी बखूबी निभाया. सैमसन ने 29 बॉल में पांच छक्कों के साथ 48 रन ठोक दिए. राजस्थान ने नौ विकेट से इस मैच को जीत लिया. 

वीडियो: IPL 2021: रुतुराज के शतक पर भारी पड़ा यशस्वी जायसवाल का पचासा!

Advertisement