संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा. T20 World Cup 2026 के फाइनल में दोनों ने भारत को तगड़ी शुरुआत दिलाई. अभिषेक ने 21 गेंद में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. संजू सैमसन ने मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो सिर्फ विराट कोहली के नाम है.
संजू सैमसन ने फाइनल में जो पारी खेली, विराट कोहली ही वैसा कर पाए थे
संजू ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो भारत से सिर्फ विराट कोहली के नाम है. T20 वर्ल्ड कप के फाइनल और सेमीफाइनल में 50+ का स्कोर करने वाले वो दूसरे भारतीय बैटर हैं.


मैच में टॉस हारने के बाद इंडियन टीम पहले बैटिंग करने उतरी. पहले 6 ओवर में संजू और अभिषेक ने 98 रन जोड़ डाले. ये भी T20 वर्ल्ड कप में एक रिकॉर्ड है. 7वें ओवर की पहली बॉल पर अभिषेक 52 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन संजू खड़े रहे.
11वें ओवर की आखिरी बॉल पर संजू ने अपना पचासा पूरा किया. ये उनका इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा पचासा है. संजू ने 33 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. T20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन पचासे लगाने वाले वो तीसरे इंडियन बैटर बन गए. इससे पहले विराट कोहली और केएल राहुल ने लगातार तीन पचासे मारे थे.
लेकिन संजू ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो भारत से सिर्फ विराट कोहली के नाम है. T20 वर्ल्ड कप के फाइनल और सेमीफाइनल में 50+ का स्कोर करने वाले वो दूसरे भारतीय बैटर हैं. और विश्व में तीसरे. उनके अलावा शाहिद अफरीदी और संजू सैमसन के नाम ये रिकॉर्ड है. विराट ने 2014 में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में संजू ने 42 गेंद में 89 रनों की पारी खेली थी. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 50 गेंद में 97 रन बनाए थे.
संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 46 गेंद में 89 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए. संजू का विकेट जब गिरा तब तक भारत 15 ओवर 1 गेंद में 203 रन बना चुका था. संजू ने इस वर्ल्ड कप में 24 छक्के लगाए. जो भी एक रिकॉर्ड है.
वीडियो: क्या वानखेड़े स्टेडियम भारत से ज्यादा इंग्लैंड के लिए लकी है?











.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)

.webp?width=120)

