The Lallantop

भयानक रिकॉर्ड मेंटेन रख, जीत पर क्या बोले संजू सैमसन?

IPL के पहले मैच में संजू की कुटाई 'फिक्स' है.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन का कमाल का रिकॉर्ड अभी कायम है (पीटीआई/स्क्रीनग्रैब)

संजू सैमसन. क्रिकेट फ़ैन्स की मानें तो इंडियन क्रिकेट के सबसे दुर्भाग्यशाली प्लेयर्स में से एक. संजू ने IPL2023 की धमाकेदार शुरुआत कर दी है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ़ राजस्थान की जीत में सिर्फ 32 गेंदों में 55 रन कूट डाले. और इसके साथ ही उन्होंने एक दिलचस्प रिकॉर्ड को आगे बढ़ा दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

संजू सैमसन साल 2020 से अब तक हर साल, IPL के पहले मैच में कमाल का गेम खेलते हैं. IPL2020 से अब तक उनके नाम IPL के पहले मैच में कुल 303 रन हो चुके हैं. उन्होंने यह रन 75.75 की ऐवरेज और 196.75 की स्ट्राइक रेट से बने हैं.

# Sanju Samson Batting

संजू ने IPL2022 के पहले मैच में भी सनराइजर्स के खिलाफ़ हाफ सेंचुरी मारी थी. संजू के IPL2020 से अब तक के पहले मैच के रिकॉर्ड्स बताएं तो उन्होंने 2020 में चेन्नई के खिलाफ़ 32 गेंदों पर 74 रन कूटे थे. राजस्थान ने यह मैच 16 रन से जीता था. 2021 में संजू ने पंजाब किंग्स के खिलाफ़ 63 गेंदों में 119 रन बनाए थे. यह मैच पंजाब ने चार रन से जीता था. जबकि 2022 में संजू ने हैदराबाद के खिलाफ़ 27 गेंदों में 55 रन बनाए थे.

Advertisement

इस संडे 2 अप्रैल पर लौटें तो संजू की हाफ सेंचुरी के दम पर रॉयल्स ने पांच विकेट खोकर 203 रन बनाए. संजू के साथ जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने भी रॉयल्स के लिए फिफ्टी मारी. दोनों ने 54-54 रन का योगदान दिया. वेस्ट इंडीज़ के शिमरॉन हेटमायर ने भी 16 गेंदों पर 22 रन बनाए.

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई. अब्दुल समद ने उनके लिए 32 रन बनाए. राजस्थान के लिए युज़वेंद्र चहल ने चार, बोल्ट ने दो विकेट लिए. इस जीत के बाद संजू ने कहा,

‘मैं बस सोच रहा था कि हम सीजन कैसे शुरू करेंगे और इस जीत से मैं बहुत खुश हूं. जॉस और यशस्वी जैसे बल्लेबाजों के साथ हम ऐसी शुरुआत की उम्मीद करते हैं. मैं सोचता हूं कि हम निश्चित तौर पर एक बहुत अच्छी साइड हैं. लेकिन इस फॉर्मेट और इस लीग में, आपको कुछ पता नहीं होता. हमें ज्यादा हवा में नहीं उड़ना होगा, प्रोसेस पर ध्यान देना होगा. मैं व्यक्तिगत तौर पर इनिंग्स फिनिश करना चाहता था. मैं सोचता हूं कि हमने ठीक ही किया.’

Advertisement

राजस्थान की टीम अब अपना अगला मैच 5 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ़ खेलेगी. जबकि हैदराबाद की टीम 7 अप्रैल को लखनऊ के सामने होगी.

वीडियो: IPL 2023: धोनी ने CSK vs GT मैच में हार के बाद बोलर्स पर खूब बात की!

Advertisement