The Lallantop

भुवी ने IPL 2026 में क्या अलग किया? सचिन तेंडुलकर ने चिट्ठा खोल दिया

Bhuvneshwar Kumar की तारीफ विराट कोहली भी कर चुके हैं. कोहली ने बताया था कि भुवनेश्वर कुमार बेसिक्स पर काफी फोकस करते हैं, और हार्ड वर्क करने से पीछे नहीं हटते.

Advertisement
post-main-image
भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सेकंड हाईएस्ट विकेट टेकर हैं. (फोटो- X/PTI)

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar). अपनी क्लास और एक्सपीरियंस के लिए जाना जाने वाला पेसर. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए IPL 2026 में स्टैंडआउट प्लेयर. भुवी के दिमाग में बस एक और जोरदार स्पेल होगा, जो RCB को लगातार दूसरा IPL टाइटल जीता सकता है. फाइनल से पहले इंडियन ग्रेट सचिन तेंडुलकर ने भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की है. उन्होंने भुवी की एडैप्टिबिलिटी और बॉलिंग में नए वेरिएशन्स को सराहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

2022 से भुवनेश्वर कुमार इंडिया के लिए नहीं खेले हैं. इसके बावजूद उन्होंने अपनी फिटनेस और बॉलिंग पर काफी काम किया है. RCB के लिए पावर प्ले के पहले 6 ओवरों में भुवी ने डिफरेंस क्रिएट किया है. जॉश हेजलवुड और जेकब डफी जैसे बॉलर्स जब-जब रन्स कंसीड कर रहे थे, इंडिया का ये पेसर किफायती बॉलिंग करके निकल जाता था.

भुवनेश्वर कुमार की इसी एडैप्टिबिलिटी की तारीफ करते हुए सचिन ने एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया,

Advertisement

“भुवनेश्वर कुमार इस सीजन में शानदार बॉलिंग कर रहे हैं. पिछले कुछ सीजन में उनके पास लंबी आउटस्विंगर या इनस्विंगर होती थी. पर इस सीजन वो अपनी बॉलिंग में अलग वेरिएशन लेकर आए हैं. वो सीधे बॉल करने की कोशिश कर रहे हैं. जब आप लंबी आउटस्विंगर या इनस्विंगर करने जाते हैं, तो बॉल की सीम पहली स्लिप या लेग स्लिप की तरफ होनी चाहिए. इस सीजन उनकी सीम wobbly रही है. जब सीम wobbly होती है तो बैटर को भी ये समझ नहीं आता कि बॉल अंदर आएगी या बाहर जाएगी.”

सचिन ने आगे बताया,

“वो इस सीजन यही कर रहा है. वो काफी सटीक बॉल फेंक रहा है. उसकी बॉल्स की लाइन काफी सटीक रही हैं. यही इस सीजन में भुवी की सफलता का मंत्र रहा है. शाबाश, भुवी”

Advertisement
कोहली भी कर चुके हैं तारीफ

भुवी की तारीफ विराट कोहली भी कर चुके हैं. कोहली ने बताया था कि भुवनेश्वर कुमार बेसिक्स पर काफी फोकस करते हैं, और हार्ड वर्क करने से पीछे नहीं हटते. RCB पॉडकास्ट में विराट ने कहा,

“भुवी क्या कर रहे हैं? वो बड़ी इनस्विंग और आउटस्विंग नहीं करा रहे हैं. वो हार्ड लेंथ पर लगातार बॉल करा रहे हैं. ये लेंथ हिट करना काफी कठिन है. वो बैटर को चैलेंज कर रहे हैं, कि आप इतने ही अच्छे हैं तो हिट करके खेलें.”

कोहली ने आगे बताया,

“ये सिंपल स्टफ है. रिपीट करना, एक्जीक्यूट करना, कंसिस्टेंसी रहना और खुद पर यकीन करना. वो बस यही कर रहा है. रिजल्ट्स भी देख लीजिए. 11 मैचों में छह तीन-विकेट हॉल!”

भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सेकंड हाईएस्ट विकेट टेकर हैं. वो अब तक 15 मैचों में 26 विकेट ले चुके हैं. इस सीजन उनकी इकोनॉमी 8 की रही. फाइनल मैच में भुवी इस आंकड़े को और पुख्ता करना चाहेंगे, और पर्पल कैप ले जाना चाहेंगे.

वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने ठोका सलेक्शन का दावा, क्या टीम इंडिया में अपनी जगह बना पाएंगे?

Advertisement