The Lallantop

कोहली और क्लासेन से ज्यादा डॉट बॉल्स खेलीं, वैभव फिर भी सबसे आगे!

IPL 2026 में Vaibhav Sooryavanshi ने रिकॉर्ड 72 छक्के और 63 चौके लगाए हैं. किसी एक सीजन में आज तक कोई भी बैटर इतने छक्के नहीं मार पाया है.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाए. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 108 डॉट बॉल्स खेलते हुए कुल 776 रन बनाए हैं, जिसमें 72 छक्के और 63 चौके शामिल हैं, जो सबसे ज्यादा है।
  • IPL 2026 में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा डॉट बॉल्स खेलीं, जिसमें विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन भी शामिल हैं, जिससे बल्लेबाजी की रणनीतियाँ प्रभावित होती हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के कारण वे रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं और भविष्य में उनके लिए और भी उच्च प्रदर्शन की उम्मीद है।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं. फिर भी उन्होंने इस सीजन 100 से ज्यादा डॉट बॉल्स खेलीं. यह थोड़ा अजीब सा लगेगा, पर डेटा तो यही कहता है. विराट कोहली (Virat Kohli) और हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) से भी ज्यादा डॉट बॉल्स खेलने के बावजूद, वैभव इस सीजन सबसे ज्यादा रन्स बनाने की लिस्ट में टॉप पर कैसे हैं? आइए जानते हैं. 

Advertisement
वैभव ने खेलीं 108 डॉट बॉल्स

15 साल का ये ‘वंडर ब्वॉय’ हर गेंद पर सिक्स लगाने की जुर्रत करता है. IPL 2026 में इस ‘बेबी बॉस’ ने कातिलाना बैटिंग की. उन्होंने दुनिया के किसी भी बॉलर को नहीं छोड़ा. सूर्यवंशी के हिटिंग आर्क में जो गेंद आई, वो सीधा स्टैंड पर पहुंची. इसके बावजूद, राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस बैटर ने IPL 2026 में 108 डॉट बॉल्स खेली डालीं.

SRH के तूफानी बैटर हेनरिक क्लासेन ने भी इस सीजन 100 से ज्यादा डॉट बॉल्स खेली हैं. IPL 2026 में क्लासेन 105 गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाए. मौजूदा सीजन में क्लासेन ने कुल 390 गेंदें फेस कीं, और 624 रन बनाए.

Advertisement

रनों की बात हो, और विराट कोहली का जिक्र न हो, ये तो हो नहीं सकता. मौजूदा सीजन में वैभव और क्लासेन के मुकाबले विराट ने कम डॉट बॉल्स खेली हैं. IPL 2026 में किंग कोहली अब तक 96 डॉट बॉल्स खेल चुके हैं. यह आंकड़ा फाइनल में और बढ़ सकता है. इसके बावजूद विराट इस सीजन 600 रन बना चुके हैं. उन्होंने कुल 365 गेंदें खेली हैं.

ये भी पढ़ें: IPL फाइनल में गुजरात से क्यों तगड़ी है RCB की टीम?

किसने खेली सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स?

IPL 2026 में डॉट बॉल्स खेलने में GT के बैटर साई सुदर्शन नंबर-1 पर हैं. मौजूदा सीजन वह 136 डॉट बॉल्स खेल चुके हैं. फाइनल मुकाबले में ये डॉट बॉल्स और बढ़ सकती हैं. साई सुदर्शन ने इस सीजन 445 गेंदों पर 710 रन बनाए हैं.

Advertisement

GT के कप्तान शुभमन गिल IPL 2026 में डॉट बॉल्स खेलने में दूसरे नंबर पर हैं. इस सीजन शुभमन अब तक 135 डॉट बॉल्स खेल चुके हैं. गिल ने इस सीजन 441 गेंदों पर 722 रन बनाए हैं.

रन बनान में आगे कैसे निकले सूर्यवंशी?

इन सब के बावजूद IPL 2026 में रन बनाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे हैं. उन्होंने इस सीजन 327 गेंदें खेलीं. जिसमें 108 बॉल्स पर कोई रन नहीं आया. माने, 219 बॉल्स में वैभव ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि वो क्या कर सकते हैं. 776 रन बनाए. जिसमें से 684 रन तो सिर्फ बाउंड्री से आए हैं. यानी, लगभग 90 परसेंट रन चौके और छक्के से बने हैं.  

IPL 2026 में वैभव ने रिकॉर्ड 72 छक्के और 63 चौके लगाए हैं. किसी एक सीजन में आज तक कोई भी बैटर इतने छक्के नहीं मार पाया है.

वैभव ने IPL 2026 में जो डॉट बॉल्स खेलीं, उन्हें बाउंड्रीज के जरिए कवर किया. इस सीजन वैभव ने चौके और छक्के मिलाकर सबसे ज्यादा 135 बाउंड्री लगाईं. ये इन्हीं बाउंड्रीज का नतीजा है, जिसकी वजह से सूर्यवंशी रन बनाने में अभी सबसे आगे हैं. IPL 2026 में बाउंड्री लगाने के मामले में कोई भी बैटर वैभव सूर्यवंशी के आसपास नहीं है.

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement